विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘राणाबली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.
जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ है. ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. फिल्म में एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं जहां अक्षय कुमार की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 5वें नंबर पर छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ फिल्म ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ छाई हुई है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.
अंकित बालियान हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. शामली के रहने वाले अंकित ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी. उन्हें सबसे ज्यादा फेम ‘गोली मारेंगे मेरी जान’ से मिला था. इस गाने के बाद से ही अंकित बालियान चर्चाओं में छा गए थे. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
ऋचा चड्ढा ने Onam के त्योहार को धूमधाम से मनाया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं जिनमें वो अपनी बेटी जुनैरा को गोद में लिए हुए हैं. दोनों की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.
क्षाबंधन पर आप अपने भाई-बहन के साथ बॉलीवुड की फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में भी भाई-बहन का बॉन्ड देखने को मिलता है. ओटीटी पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ से लेकर शाहरुख खान की ‘जोश’ तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुकू जी आपकी आत्मा को शांति मिले. अरुणा जी, आपके साथ मेरी संवेदनांए हैं. ईश्वर आपको इस दुख से निकले की शक्ति प्रदान करे.’ सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर
नेहा धूपिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और पूरे देश में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस ने साल 2003 में फिल्म इंडस्ट्री में तेलुगु फिल्म ‘निन्ने इस्तापद्दनु’ से कदम रखा. इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया. इसी साल उनकी बॉलीवुड फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ रिलीज हुई. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लीड रोल प्ले किया. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 24,579 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन तबाही मचा दी है. फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 140.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रक्षाबंधन के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ फिल्म थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुप चुप के’, ‘सिंह इज किंग’, ‘दे दना दन’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘ए थर्सडे’ जैसी फिल्में शामिल हैं.
---विज्ञापन---
साउथ से बॉलीवुड तक में छाने वालीं असिन ने अपनी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में असिन की बेटी ओणम मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. पीले और नारंगी कलर के आउटफिट में असिन की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की बेटी फोटोज में फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं. असिन की बेटी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. फैंस को असिन की लाइफ के ये प्राइवेट मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें बॉलीवुड में असिन आमिर खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकस्टर फिल्में दे चुकी हैं.
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ और साउथ एक्टर रवि तेजा की मूवी ‘इरुमुडी’ छाई हुई है. दोनों मूवीज को दर्शकों का भरपूर साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने का कारोबार कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन ही यश की मूवी ‘KGF: चैप्टर 2’ का हिंदी भाषा में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि टॉक्सिक ने आज कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर…
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अमकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. यह मूवी साल 2027 में रिलीज होने वाली है. इतना ही नहीं पैन इंडिया फिल्म वाराणसी भी अप्रैल 2027 में दस्तक देने वाली है. हालांकि, अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दोनों मूवी के क्लैश पर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की आज यानी 26 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सिंगर की हत्या शामली में हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पढ़िए पूरी खबर…
अनुष्का सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिक्योरिटी गार्ड को हेल्लो करती हुई नजर आ रही हैं. देखें वीडियो
---विज्ञापन---
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. लेकिन इसी बीच एक्टर की एक फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में… पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सुरक्षा पर उठे सवाल पर खुलकर बात की है. रोहित शेट्टी ने साफ किया है कि यह स्टंट कंटेस्टेंट को खतरे में डालने के लिए नहीं बल्कि उन्हें चुनौती देने के लिए डिजाइन किए गए हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को भारतीय बॉक्स ऑफिस रिलीज की गई थी. यह मूवी भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में… पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ से बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं. एक्टर इस बार मूवी में डबल रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर भी आज जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ से बॉलीवुड तक में छाने वालीं असिन ने अपनी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में असिन की बेटी ओणम मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. पीले और नारंगी कलर के आउटफिट में असिन की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की बेटी फोटोज में फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं. असिन की बेटी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. फैंस को असिन की लाइफ के ये प्राइवेट मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें बॉलीवुड में असिन आमिर खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकस्टर फिल्में दे चुकी हैं.
नेहा धूपिया का जन्मदिन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' फिल्म थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'चुप चुप के', 'सिंह इज किंग', 'दे दना दन', 'तुम्हारी सुलु' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्में शामिल हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Toxic Worldwide Collection: पहले दिन ‘टॉक्सिक’ का कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन? बॉक्स ऑफिस पर छाए यश
'टॉक्सिक' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे
'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 24,579 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन तबाही मचा दी है. फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 140.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रक्षाबंधन के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---