---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: Onam के मौके पर असिन ने अपनी बेटी की फोटोज की शेयर, मिनटों में सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE Update in Hindi: साउथ से बॉलीवुड तक में छाने वालीं असिन ने अपनी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में असिन की बेटी ओणम मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. पीले और नारंगी कलर के आउटफिट में असिन की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की बेटी फोटोज में फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं. असिन की बेटी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. फैंस को असिन की लाइफ के ये प्राइवेट मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें बॉलीवुड में असिन आमिर खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकस्टर फिल्में दे चुकी हैं.

नेहा धूपिया का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ फिल्म थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुप चुप के’, ‘सिंह इज किंग’, ‘दे दना दन’, ‘तुम्हारी सुलु’ और ‘ए थर्सडे’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Toxic Worldwide Collection: पहले दिन ‘टॉक्सिक’ का कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन? बॉक्स ऑफिस पर छाए यश

‘टॉक्सिक’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे

‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 24,579 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन तबाही मचा दी है. फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 140.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रक्षाबंधन के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
12:55 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा की 'राणाबली' की रिलीज डेट आई सामने

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'राणाबली' की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर फैंस बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

https://www.instagram.com/p/DciEmX4gSPB/?hl=en&img_index=1

12:21 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 2 घंटे 42 मिनट की फिल्म

जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' है. ओटीटी पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है. फिल्म में एक से बढ़कर एक कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं जहां अक्षय कुमार की ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' 5वें नंबर पर छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

11:41 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग बनी 'प्यार प्रेमा कल्याणम'

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' छाई हुई है. इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा. इस फिल्म ने ट्रेंडिंग लिस्ट में शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' को भी पीछे छोड़ दिया है.

11:09 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कौन थे हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान?

अंकित बालियान हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे. शामली के रहने वाले अंकित ने अपनी सिंगिंग और एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई थी. उन्हें सबसे ज्यादा फेम 'गोली मारेंगे मेरी जान' से मिला था. इस गाने के बाद से ही अंकित बालियान चर्चाओं में छा गए थे. पढ़िए पूरी खबर

10:43 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ऋचा चड्ढा ने बेटी संग मनाया Onam

ऋचा चड्ढा ने Onam के त्योहार को धूमधाम से मनाया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज वायरल हो रही हैं जिनमें वो अपनी बेटी जुनैरा को गोद में लिए हुए हैं. दोनों की इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/p/DceAx_4DZ8s/?hl=en&img_index=1

09:50 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को दिखाती हैं ये 5 फिल्में

क्षाबंधन पर आप अपने भाई-बहन के साथ बॉलीवुड की फिल्में देख सकते हैं. इन फिल्मों में भी भाई-बहन का बॉन्ड देखने को मिलता है. ओटीटी पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' से लेकर शाहरुख खान की 'जोश' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:34 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कुकू कोहली के निधन से भावुक हुए सलमान खान

सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कुकू जी आपकी आत्मा को शांति मिले. अरुणा जी, आपके साथ मेरी संवेदनांए हैं. ईश्वर आपको इस दुख से निकले की शक्ति प्रदान करे.' सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस भी कुकू कोहली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:45 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: मिस इंडिया से एक्ट्रेस कैसे बनीं नेहा धूपिया?

नेहा धूपिया ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता और पूरे देश में अपनी पहचान बनाई. एक्ट्रेस ने साल 2003 में फिल्म इंडस्ट्री में तेलुगु फिल्म 'निन्ने इस्तापद्दनु' से कदम रखा. इसके तुरंत बाद एक्ट्रेस ने हिंदी फिल्मों की तरफ रुख किया. इसी साल उनकी बॉलीवुड फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' रिलीज हुई. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लीड रोल प्ले किया. पढ़िए पूरी खबर

08:11 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में गाड़े झंडे

'टॉक्सिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 56.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज पहले दिन 24,579 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने पहले ही दिन तबाही मचा दी है. फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 140.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रक्षाबंधन के वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा.

07:34 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेहा धूपिया का जन्मदिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली हिंदी फिल्म 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' फिल्म थी. ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी. इसके बाद उन्होंने 'क्या कूल हैं हम', 'चुप चुप के', 'सिंह इज किंग', 'दे दना दन', 'तुम्हारी सुलु' और 'ए थर्सडे' जैसी फिल्में शामिल हैं.

06:52 (IST) 27 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Onam के मौके पर असिन ने अपनी बेटी की फोटोज की शेयर

साउथ से बॉलीवुड तक में छाने वालीं असिन ने अपनी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में असिन की बेटी ओणम मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. पीले और नारंगी कलर के आउटफिट में असिन की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की बेटी फोटोज में फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं. असिन की बेटी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. फैंस को असिन की लाइफ के ये प्राइवेट मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें बॉलीवुड में असिन आमिर खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकस्टर फिल्में दे चुकी हैं.

23:36 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी ‘आवारापन 2’

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और साउथ एक्टर रवि तेजा की मूवी 'इरुमुडी’ छाई हुई है. दोनों मूवीज को दर्शकों का भरपूर साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने अब तक कितने का कारोबार कर लिया है. पढ़िए पूरी खबर...

23:13 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन ही यश की मूवी 'KGF: चैप्टर 2' का हिंदी भाषा में रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं कि टॉक्सिक ने आज कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:30 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्पिरिट’ और ‘वाराणसी’ को लेकर क्या कहा?

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अमकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. यह मूवी साल 2027 में रिलीज होने वाली है. इतना ही नहीं पैन इंडिया फिल्म वाराणसी भी अप्रैल 2027 में दस्तक देने वाली है. हालांकि, अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दोनों मूवी के क्लैश पर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर...

21:22 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हुई हत्या

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की आज यानी 26 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सिंगर की हत्या शामली में हुई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पढ़िए पूरी खबर...

20:14 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: अनुष्का सेन क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अनुष्का सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिक्योरिटी गार्ड को हेल्लो करती हुई नजर आ रही हैं. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DcgJmhGzW5N/?utm_source=ig_web_copy_link&igsi=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:40 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘टॉक्सिक’ के बीच ओटीटी पर छाई Yash की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म

यश की फिल्म 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. लेकिन इसी बीच एक्टर की एक फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में... पढ़िए पूरी खबर...

18:39 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'खतरों के खिलाड़ी 15' में सुरक्षा पर उठे सवाल, रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के सुरक्षा पर उठे सवाल पर खुलकर बात की है. रोहित शेट्टी ने साफ किया है कि यह स्टंट कंटेस्टेंट को खतरे में डालने के लिए नहीं बल्कि उन्हें चुनौती देने के लिए डिजाइन किए गए हैं. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है. पढ़िए पूरी खबर...

17:55 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘स्पाइडर-मैन 4’ ओटीटी पर होगी रिलीज?

हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड और जेंडाया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को भारतीय बॉक्स ऑफिस रिलीज की गई थी. यह मूवी भारतीय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. हालांकि, अब यह मूवी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़िए पूरी खबर...

16:39 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: अरशद वारसी की ‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी एक बार फिर फिल्म ‘जीवन भीमा योजना’ से बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं. एक्टर इस बार मूवी में डबल रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं, जिसका ट्रेलर भी आज जारी कर दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

14:37 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Kuku Kohli के अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रोईं अरुणा ईरानी

पति के अंतिम संस्कार में अरुणा ईरानी बेसुध नजर आईं. वहीं उनके फैमिली मेंबर्स उन्हें सहारा देते नजर आए. इस दौरान अरुणा ईरानी बोलने की स्थिति में भी नहीं थीं. वहीं अरुणा ईरानी के इस मुश्किल समय में बॉलीवुड के बड़े सितारे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाए खड़े दिखाई दिए.

14:01 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' की स्टारकास्ट

यश की 'टॉक्सिक' पहले रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी. लेकिन बाद में 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पीछे हटा लिया और अब ये फिल्म आज यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में यश के साथ 5 और एक्ट्रेसेस हैं जो एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. इनमें कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं. ट्रेलर में भी इन सभी सितारों के एक्शन सीन्स और एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

13:35 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Kuku Kohli के अंतिम संस्कार में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

अरुणा ईरानी के पति और मशहूर प्रोड्यूसर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी कुकू कोहली को आखिर विदाई देने पहुंचे. वहीं विक्की-कैटरीना के साथ रोहित शेट्टी, श्याम कौशल और जावेद अख्तर भी शामिल हुए.

13:01 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: यश की 'टॉक्सिक' देख फैंस का रिएक्शन आया सामने

यश की 'टॉक्सिक' को सोशल मीडिया पर फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिल रहे हैं. फिल्म देखकर हर कोई तारीफ ही कर रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म में यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिली. बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है. यश ने अपने सीन्स को बेहतरीन बना दिया. फिल्म के डायलॉग्स सुनकर तालियां और सीटियां बजाने का मन करने लगता है. ऑडियंस के लिए इस फिल्म में सही तड़का है.' पढ़िए पूरी खबर

12:10 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: विवाद के बाद हटाया गया कृति सेनन का रक्षाबंधन विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का रक्षाबंधन का विज्ञापन सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है. इस विज्ञापन में एक्ट्रेस ने जो कपड़े पहने है, उसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया. पढ़िए पूरी खबर

11:13 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जियोहॉटस्टार की 5 ट्रेंडिंग फिल्मों-सीरीज को बिंज वॉच लिस्ट में करें ऐड

वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए जियोहॉटस्टार फिल्में और सीरीज परफेक्ट चॉइस हैं. इनमें आपको रोमांस से लेकर एक्शन तक के सीन्स देखने को मिलेंगे. इनमें पृथ्वीराज सुकुमारन की आई, नोबडी से लेकर रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:24 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Netflix पर टॉप ट्रेंड कर रही 12 एपिसोड्स की सीरीज

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'स्पूकी इन लव' है. इस सीरीज में आपको हॉरर-कॉमेडी और रोमांस से भरे सीन्स मिलेंगे. वहीं इस सीरीज को हाल ही में 23 अगस्त को रिलीज किया गया और ये रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. ये ही वजह है कि ये सीरीज GenZ की फेवरेट बन गई है. पढ़िए पूरी खबर

09:41 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'खोसला का घोसला 2' की कास्ट को रवि किशन ने सिखाया डांस

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म 'खोसला का घोसला 2' की स्टारकास्ट के साथ रवि किशन की मस्ती वायरल वीडियो में देखने को मिल रही है. इस वीडियो में रवि किशन फिल्म की स्टारकास्ट को डांस सिखाते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/Dcd35_XiVVC/

09:09 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ओपनिंग डे पर 'टॉक्सिक' कितने करोड़ की करेगी कमाई?

प्री-रिलीज ग्रोथ और फैंस का रिएक्शन देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 100-130 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' को भी पीछे छोड़ सकती है. पढ़िए पूरी खबर

08:31 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: TV की वो स्टार एक्ट्रेस, जिसने बदली 'बिग बॉस' की परिभाषा!

साल 2020 में रुबीना दिलैक ने 'बिग बॉस' के 14वें सीजन में पार्टिसिपेट किया. इस शो में एक्ट्रेस अपने एक्टर पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आईं. रुबीना ने अपने अंदाज से इस शो की परिभाषा ही बदलकर रख दी थी. दरअसल इस शो में कंटेस्टेंट्स अपना आपा खो बैठते हैं और उनके मुंह से अपशब्द भी निकल जाते हैं, लेकिन रुबीना ने बिना गाली दिए अपने गेम को काफी स्ट्रॉन्ग रखा. पढ़िए पूरी खबर

07:56 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'विश्वनाथ एंड सन्स' ने 12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12वें दिन 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत में अब तक फिल्म ने 105.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 122.05 करोड़ रहा. वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई ने कमाल कर दिया है. 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 182.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:24 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: रुबीना दिलैक का जन्मदिन

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. टीवी पर उनके फेमस शो 'छोटी बहू' और 'शक्ति- अस्तित्व के अहसास की' हैं. वहीं बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने 'अर्ध' से डेब्यू किया था. इस फिल्म में रुबीना दिलैक के साथ-साथ राजपाल यादव भी लीड रोल में थे. वहीं ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी. वहीं अब एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रही हैं.

06:44 (IST) 26 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Toxic की रिलीज से पहले यश ने फैंस से की खास अपील

यश की 'टॉक्सिक' फिल्म आज सिनेमाघरों में तहलका मचाने जा रही है. रिलीज से पहले यश ने फैंस से खास अपील की है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए यश ने फैंस से अपील की है कि फिल्म को बड़े पर्दे पर देखते हुए कोई स्पॉइलर ना दें. वहीं फैंस से आग्रह किया है कि वो फिल्म को रिकॉर्ड ना करें, इससे बाकी के फैंस की एक्साइटमेंट कम हो जाएगी और स्पॉइलर भी मिल सकता है. सोशल मीडिया पर यश का पोस्ट काफी वायरल भी हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Dcd-qNYAt7E/

First published on: Aug 26, 2026 06:42 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola