Live Updates
20:41 (IST) 05 Aug 2026
Lock Upp 2 Grand Finale: Shreya Kalra ने जीता Lock Upp 2, टॉप 2 में कौन-कौन?

नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ को इस सीजन का विनर मिल गया है. श्रेया कालरा शो की विनर बन गई हैं. सभी श्रेया को बधाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 2 में कौन रहा? पढ़ें पूरी खबर…

18:37 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए Pradeep Rawat

फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार हो गया है. इस दौरान हर किसी ने नम आंखों से अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. एक्टर के परिवार और बेटे का भी बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

18:21 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Pradeep Rawat के अंतिम संस्कार में पहुंचे Aamir Khan

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में आमिर खान भी पहुंचे हैं. आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर…

18:04 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप रावत, भावुक हुए आमिर खान

अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार के दौरान आमिर खान भावुक नजर आए. प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे. इस दौरान तमाम सेलेब्स ने प्रदीप को याद किया.

---विज्ञापन---

17:20 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब आकांक्षा ने गौरव से तलाक पर बात की है. पढ़ें पूरी खबर…

16:05 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: अंतिम सफर पर निकले Pradeep Rawat

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत अपने अंतिम सफर पर निकल गए हैं. इस दौरान हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आया. पढ़ें पूरी खबर…

---विज्ञापन---

14:55 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर देखें ये टॉप 5 रोमांटिक फिल्में

नेटफ्लिक्स की टॉप 5 रोमांटिक फिल्में आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी में क्यूट लव स्टोरी ही देखने को मिलेगी. इनमें वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल, लैला मजनू, सैयारा, तेरे इश्क में और आफिस रोमांस जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

14:35 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: पापा रवि किशन संग रीवा ने वीडियो किया शेयर

रीवा किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पापा रवि किशन के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रवि किशन अपनी बेटी को टीज करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

14:03 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई 'गट्टा कुश्ती 2'

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ‘गट्टा कुश्ती 2’ ट्रेंड कर रही है. विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर इस फिल्म में रोमांटिक और कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है.

13:37 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कब और कहां देखें 'लॉक अप 2' का फिनाले?

शो के फिनाले को आप रगुलर एपिसोड्स की तरह ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं शो का फिनाले रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा. वहीं शो के विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ की प्राइज मनी भी दी जाएगी. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

13:12 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचीं तब्बू

तब्बू दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची हैं. एक्ट्रेस ने पर्सनैलिटी राइट्स के चलते कोर्ट में याचिका दायर कराई है. एक्ट्रेस ने याचिका में कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब की जा रही है. ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

12:41 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: प्राइम वीडियो की टॉप ट्रेंडिंग बनी 2 घंटे 8 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी

प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम ‘लव ओह लव’ है. 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और ये रिलीज होते ही तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

12:13 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'प्राइम वीडियो' पर पहले नंबर पर छाया कुणाल खेमू का शो

प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कुणाल खेमू का शो ‘अलायंस’ छाया हुआ है. हाल ही में शो में सलमान खान फैमिली मेंबर बनकर पहुंचे. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म छाई हुई है. फैंस भी इस शो की खूब तारीफ कर रहे हैं.

11:29 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 2026 की 5 मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्में

साल 2026 में बॉलीवुड की 5 बड़ी-बड़ी फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार है. इनमें ‘रामायण’, ‘किंग’, ‘टॉक्सिक’, ‘ईठा’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

11:07 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'आवारापन 2' नहीं होगी पोस्टपोन

इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर सनी देओल ‘बटवारा 1947’ से होने वाली है. दोनों ही फिल्मों 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. वहीं अब इमरान हाशमी ने कहा है कि ‘आवारापन 2’ को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा.

10:36 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'लॉक अप 2' के फाइनलिस्ट बने ये 5 कंटेस्टेंट्स

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ का आज यानी 5 अगस्त को फिनाले होने जा रहा है. शो के 5 फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत, श्रेया कालरा और राम कपूर शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

10:04 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर भारत में तीसरे नंबर पर छाया 'लॉक अप 2'

नेटफ्लिक्स पर ‘लॉक अप 2’ तीसरे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे गेम खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे काफी छाए हुए हैं. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.

09:32 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'लॉक अप 2' का आज है फिनाले

नेटफ्लिक्स के फेमस शो ‘लॉक अप 2’ का आज फिनाले होने जा रहा है. कोई एक ही आज शो की ट्रॉफी जीतेगा और 1 करोड़ की रकम अपने घर लेकर जाएगा. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

09:03 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: काजोल की वो 5 फिल्में, जो बनीं 90s की आइकॉनिक

काजोल ने 90 के दशक में कई टॉप फिल्में दी हैं जो ऑडियंस के दिलों में छा गईं. एक्ट्रेस की 5 फिल्में ऐसी हैं जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं. इनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर ‘कुछ कुछ होता है’ तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:16 (IST) 05 Aug 2026
Entertainment News LIVE: आज दी जाएगी प्रदीप रावत को अंतिम विदाई

फिल्म और टीवी अभिनेता प्रदीप रावत को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार और प्रशंसक उन्हें नम आंखों से विदाई देंगे.

---विज्ञापन---

Entertainment News in Hindi: अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार के दौरान आमिर खान भावुक नजर आए. प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे. इस दौरान तमाम सेलेब्स ने प्रदीप को याद किया.

काजोल का बर्थडे

काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी ख़शी कभी गम', 'गुप्त' और 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी काजोल काफी एक्टिव रहती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Spider Man: Brand New Day ने 6 दिनों में भारत में छापे 300 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' का कलेक्शन

'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' की कमाई में छठे दिन भी उछाल देखने को मिला है. भारत में छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 16,793 रहे. भारत में महज 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक भारत में 303.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---