नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप 2' को इस सीजन का विनर मिल गया है. श्रेया कालरा शो की विनर बन गई हैं. सभी श्रेया को बधाई दे रहे हैं. आइए जानते हैं कि टॉप 2 में कौन रहा? पढ़ें पूरी खबर...
Entertainment News in Hindi: अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार के दौरान आमिर खान भावुक नजर आए. प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे. इस दौरान तमाम सेलेब्स ने प्रदीप को याद किया.
काजोल का बर्थडे
काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इनमें ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी ख़शी कभी गम’, ‘गुप्त’ और ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी काजोल काफी एक्टिव रहती हैं.
यह भी पढ़ें: Spider Man: Brand New Day ने 6 दिनों में भारत में छापे 300 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर हुई नोटों की बारिश
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ का कलेक्शन
‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ की कमाई में छठे दिन भी उछाल देखने को मिला है. भारत में छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 16,793 रहे. भारत में महज 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक भारत में 303.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार हो गया है. इस दौरान हर किसी ने नम आंखों से अभिनेता को श्रद्धांजलि दी. एक्टर के परिवार और बेटे का भी बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...
हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में आमिर खान भी पहुंचे हैं. आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर...
अभिनेता प्रदीप रावत पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. उनके अंतिम संस्कार के दौरान आमिर खान भावुक नजर आए. प्रदीप के आखिरी दर्शन करने आशुतोष गोवारिकर भी पहुंचे. इस दौरान तमाम सेलेब्स ने प्रदीप को याद किया.
टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी वाइफ आकांक्षा चमोला की निजी जिंदगी को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब आकांक्षा ने गौरव से तलाक पर बात की है. पढ़ें पूरी खबर...
आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत अपने अंतिम सफर पर निकल गए हैं. इस दौरान हर कोई नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...
नेटफ्लिक्स की टॉप 5 रोमांटिक फिल्में आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी में क्यूट लव स्टोरी ही देखने को मिलेगी. इनमें वॉइसमेल्स फॉर इसाबेल, लैला मजनू, सैयारा, तेरे इश्क में और आफिस रोमांस जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
रीवा किशन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पापा रवि किशन के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रवि किशन अपनी बेटी को टीज करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर 'गट्टा कुश्ती 2' ट्रेंड कर रही है. विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी स्टारर इस फिल्म में रोमांटिक और कॉमेडी सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है.
शो के फिनाले को आप रगुलर एपिसोड्स की तरह ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वहीं शो का फिनाले रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा. वहीं शो के विनर को ट्रॉफी के साथ-साथ 1 करोड़ की प्राइज मनी भी दी जाएगी. पढ़िए पूरी खबर
तब्बू दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची हैं. एक्ट्रेस ने पर्सनैलिटी राइट्स के चलते कोर्ट में याचिका दायर कराई है. एक्ट्रेस ने याचिका में कहा कि सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब की जा रही है. ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
प्राइम वीडियो की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'लव ओह लव' है. 2 घंटे 8 मिनट की इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है और ये रिलीज होते ही तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. पढ़िए पूरी खबर
प्राइम वीडियो पर पहले नंबर पर कुणाल खेमू का शो 'अलायंस' छाया हुआ है. हाल ही में शो में सलमान खान फैमिली मेंबर बनकर पहुंचे. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म छाई हुई है. फैंस भी इस शो की खूब तारीफ कर रहे हैं.
साल 2026 में बॉलीवुड की 5 बड़ी-बड़ी फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार है. इनमें 'रामायण', 'किंग', 'टॉक्सिक', 'ईठा' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. सिनेमाघरों में इस फिल्म की टक्कर सनी देओल 'बटवारा 1947' से होने वाली है. दोनों ही फिल्मों 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. वहीं अब इमरान हाशमी ने कहा है कि 'आवारापन 2' को पोस्टपोन नहीं किया जाएगा.
नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' का आज यानी 5 अगस्त को फिनाले होने जा रहा है. शो के 5 फाइनलिस्ट के नाम भी सामने आ गए हैं. इनमें शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, योगेश रावत, श्रेया कालरा और राम कपूर शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप 2' तीसरे नंबर पर छाया हुआ है. इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे गेम खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे काफी छाए हुए हैं. शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं.
नेटफ्लिक्स के फेमस शो 'लॉक अप 2' का आज फिनाले होने जा रहा है. कोई एक ही आज शो की ट्रॉफी जीतेगा और 1 करोड़ की रकम अपने घर लेकर जाएगा. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस फिल्म का क्रेज देखने को मिल रहा है.
काजोल ने 90 के दशक में कई टॉप फिल्में दी हैं जो ऑडियंस के दिलों में छा गईं. एक्ट्रेस की 5 फिल्में ऐसी हैं जो आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं. इनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर 'कुछ कुछ होता है' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर
फिल्म और टीवी अभिनेता प्रदीप रावत को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. उनका पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित इम्पीरियल हाइट्स में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे उनके पार्थिव शरीर को जोगेश्वरी वेस्ट स्थित ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा, जहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिवार और प्रशंसक उन्हें नम आंखों से विदाई देंगे.
काजोल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से की थी. वहीं इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर ऑडियंस को एंटरटेन किया. इनमें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'गुप्त' और 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी काजोल काफी एक्टिव रहती हैं.
'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' की कमाई में छठे दिन भी उछाल देखने को मिला है. भारत में छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 48.5% रही. वहीं शोज की बात करें तो छठे दिन फिल्म के शोज 16,793 रहे. भारत में महज 6 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने अब तक भारत में 303.25 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 362.61 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में महिंद्रा की थार रॉक्स स्टार एडिशन खरीदी है. वहीं एक्ट्रेस ने लग्जरी गाड़ी खरीदकर पूरे रिति रिवाज से पूजा भी की. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूजा करती नजर आ रही हैं. वहीं मलाइका ने बाद में गाड़ी के सामने खड़े होकर फोटोज भी क्लिक कराई. सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा के फैंस उन्हें गाड़ी खरीदने के लिए बधाई दे रहे हैं.
https://www.instagram.com/reel/DbkwTZ7TrSJ/
बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली के बीच 2000 के दशक में डेटिंग की अफवाह सामने आई थी. लेकिन अब क्रिकेटर ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने सभी हो हैरान कर दिया है. दरअसल 'महाभारत' फेम अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रदीप रावत का आज यानी 4 अगस्त को 74 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्टर ने ‘महाभारत’ से लेकर ‘गजनी’ तक की मूवी में दमदार किरदार निभाया है. पढ़िए पूरी खबर...
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. फिल्म में नेड लीड्स की ऑनस्क्रीन दादी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मैरी रिवेरा (Mary Rivera) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी ऐसी सीरीज रिलीज हुई है, जिसके अगले सीजन के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसका पहला सीजन दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. चलिए जानते हैं इस वेब सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. हालांकि, कुछ समय से एक्टर ने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी. लेकिन वो फिर से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...
आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे थिएटर में लोगों का प्यार नहीं मिला पाया था, लेकिन ये ओटीटी पर धमाल मचा गई थी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...
ओटीटी पर कुछ फिल्में सालों तक राज करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है और इसे कहां देख सकते हैं? पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'SVC63' के लिए एक्टर की फीस की चर्चा हो रही है. अब मेकर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि मेकर्स का इस पर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...
टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू होने वाला है. शो का प्रोमो भी आ गया है, जो कमाल का है. इस बार का सीजन बेहद अलग होने वाला है क्योंकि इसमें सलमान का अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, वामसी पेडिपल्ली की SVC63 को लेकर चर्चा में आ गए हैं. फिल्म को लेकर अब नया अपडेट भी सामने आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या नई जानकारी आई है? पढ़ें पूरी खबर...
पॉपुलर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने डीपफेक के खिलाफ सख्ती दिखाई और पहचान को गलत यूज करने वालों को चेतावनी जारी की है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर एक्ट्रेस का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...
हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर किशोर कुमार के जन्मदिन पर खंडवा पहुंचे मुंबई के गायक पी गणेश और गायिका प्रीती जोशी. यहां किशोर दा की समाधि पर दोनों सिंगर ने पुष्प अर्पित किए और गीत गाकर किशोर दा को श्रद्धांजलि दी.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच अब पीसी ने अपने दो अलग अंदाज दिखाए हैं. आइए जानते हैं कि ये एक्ट्रेस का कौन-सा रूप है? पढ़ें पूरी खबर...
मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का गाना 'दो नंबरी' रिलीज हो गया है. इसे गाने को ढांडा न्योलीवाला ने गाया है. इस गाने से ढांडा का बॉलीवुड डेब्यू भी हो गया है. लगभग दो मिनट के गाने में ढांडा न्योलीवाला ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं. इसमें गाड़ी, बंदूक और हवाई जहाज नजर आ रहे हैं.
https://www.instagram.com/reels/Dbm6W0niEH-/
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'राका' को लेकर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि आखिर कब तक इस फिल्म की शूटिंग चलेगी और इसके लिए और कितना इंतजार करना होगा? पढ़ें पूरी खबर...
शिवांगी जोशी 'लॉक अप 2' की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. एक्ट्रेस के फैंस इससे काफी खुश भी हैं. वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स अभी भी फाइनलिस्ट बनने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में शो से एक और कंटेस्टेंट एविक्ट होने जा रहा है.
प्राइम वीडियो की इस पॉपुलर और ऑडियंस की फेवरेट सीरीज का नाम 'फर्जी' है. साल 2023 में रिलीज हुई इस थ्रिलर सीरीज ने अपने 8 एपिसोड्स ऐसा तहलका मचाया था कि हर कोई इस सीरीज का दीवाना हो गया था. इसमें फैंस थ्रिलर सीन्स देखकर इस सीरीज के फैन हो गए थे. पढ़िए पूरी खबर
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर और बिग बॉस फेम अफसाना खान मुसीबत में हैं. सिंगर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...
अनिल कपूर ने हाल ही में अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की है. अनिल कपूर ने कहा कि अक्षय खन्ना इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर हैं. सोशल मीडिया पर भी अनिल कपूर का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'गट्टा कुश्ती' है. साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. 4 साल पहले रिलीज होने के बाद भी ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर टॉप 9 पर छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर
'देसी ब्लिंग' स्टार सतीश सनपाल इन दिनों कानूनी जांच का सामना कर रहे हैं. हाल ही में सतीश सनपाल की संपत्ति UAE में फ्रीज हो गई है. मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सतीश की संपत्ति को जांच एजेसियों ने जब्त कर लिया है.
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से हर्षद चोपड़ा एविक्ट हो गए हैं. वहीं हर्षद शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए थे, लेकिन इसके बाद भी एक्टर शो से बाहर हो गए हैं. वहीं शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनलिस्ट बन गई हैं. पढ़िए पूरी खबर
समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' नेटफ्लिक्स पर छाया हुआ है. हाल ही में शो का नया एपिसोड रिलीज किया गया है और ये शो ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. हालिया एपिसोड में समय रैना के साथ करण औजला भी शो में जज बनकर शामिल हुए.
'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. वहीं अब रकुल ने किरदार को निभाने का असली कारण भी बताया है. एक्ट्रेस ने कहा, 'शूर्पणखा के किरदार में जटिलता है. इतिहास अक्सर उसे एक पल के लिए याद रखता है लेकिन उसकी कहानी इससे कहीं अधिक गहरी है.' पढ़िए पूरी खबर
अरबाज ने साल 1997 में आई फिल्म 'दरार' से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में अरबाज खान ने विलेन का किरदार निभाया था. जहां एक्टर्स पहली ही फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाने से बचते हैं, वहीं अरबाज खान ने नेगेटिव किरदार से ही बॉलीवुड में पहचान बनाई. पढ़िए पूरी खबर
'जन नायकन' की कमाई में 12वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.85 करोड़ की कमाई की. वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. 12वें दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 23.4% रही. वहीं शोज की बात करें तो 12वें दिन फिल्म के शोज 3,943 रहे. 'जन नायकन' ने भारत में अब तक 179.45 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 209.35 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 301.35 करोड़ की कमाई कर ली है.









