हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर…
साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर को हाल ही में कंधे में चोट लग गई थी, जिस पर उनकी टीम ने जानकारी दी है कि एक्टर के कंधे की सर्जरी की जाएगी. आइए जानते हैं कि उनकी सर्जरी कहां होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मूवी में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर…
---विज्ञापन---
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने आज यानी 11 अगस्त को दावा किया है कि बेंगलुरु में जारी मतदाता सूचियों (SIR) की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटा दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर श्रद्धा की फीस में कितनी बढ़ोतरी हुई है? पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने डॉन 3 (Don 3) विवाद के बीच फिर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसके बाद लोगों को ऐसा लग रहा कि उन्होंने धुरंधर एक्टर पर तंज कसा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
पॉपुलर सॉन्ग ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है. कपल की सगाई की फोटोज भी सामने आई हैं. पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का हाल? पढ़ें पूरी खबर…
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी आ गई है. श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नेटवर्थ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इमरान के पास कितनी दौलत है और उनके पास कौन-कौन-सी लग्जरी कारें हैं? पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लेटर लिखा है. जेल में बंद होने के बाद भी सुकेश ने जैकलीन को बड़े-बड़े गिफ्ट देने का दावा किया है. पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी 33 फिल्में पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं, जिनकी इतनी सारी फिल्में रिलीज नहीं हो पाई. पढ़ें पूरी खबर…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ के टीजर का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अक्षय कुमार ने खुद बताया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कास्ट की फीस को लेकर जानकारी आई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है? पढ़ें पूरी खबर…
मौनी रॉय इन दिनों सेल्फ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है. सोशल मीडिया पर मौनी का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.
---विज्ञापन---
दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की ‘मैं वापस आऊंगा’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर 1 बन गई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है.
कोमल फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं और बॉलीवुड से उनका कोई पुराना रिश्ता नहीं है. खबरों के मुताबिक कोमल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. वहीं अब वो गोविंदा के साथ ही बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्म के ऐलान से पहले ही गोविंदा और कोमल के रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हो गई थीं. पढ़िए पूरी खबर
---विज्ञापन---
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर क्या जानकारी है? पढ़ें पूरी खबर…
रैपर बादशाह हाल ही में समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में नजर आए. शो में जजों के पैनल में बादशाह ने शो के कंटेस्टेंट्स को खूब एंटरटेन किया. वहीं समय रैना बादशाह को ट्रोल करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर बादशाह से जुड़े वीडियोज वायरल हो रहे हैं.
---विज्ञापन---
Entertainment News: श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी आ गई है. श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.
जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे
जैकलीन फर्नांडिस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2006 में एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनी थीं और ऐसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में 'अलादीन' मूवी में नजर आई थीं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. आज जैकलीन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection Day 3: संडे टेस्ट में ‘डीसी’ ने गाड़े झंडे, फिल्म ने तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
'डीसी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
DC फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.70 करोड़ की कमाई की. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में 3.85 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6% रही. भारत में अब तक फिल्म ने 4 दिनों में 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 30.65 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
---विज्ञापन---