---विज्ञापन---

Entertainment News: 4 दिसंबर को रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

---विज्ञापन---

Entertainment News: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी आ गई है. श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे

जैकलीन फर्नांडिस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2006 में एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनी थीं और ऐसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में ‘अलादीन’ मूवी में नजर आई थीं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. आज जैकलीन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: DC Box Office Collection Day 3: संडे टेस्ट में ‘डीसी’ ने गाड़े झंडे, फिल्म ने तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

‘डीसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DC फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.70 करोड़ की कमाई की. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में 3.85 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6% रही. भारत में अब तक फिल्म ने 4 दिनों में 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 30.65 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

---विज्ञापन---
23:18 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘स्पाइडर-मैन 4’ ने 13वें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 13वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

22:47 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जूनियर एनटीआर के कंधे की होगी सर्जरी

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर को हाल ही में कंधे में चोट लग गई थी, जिस पर उनकी टीम ने जानकारी दी है कि एक्टर के कंधे की सर्जरी की जाएगी. आइए जानते हैं कि उनकी सर्जरी कहां होने वाली है. पढ़िए पूरी खबर...

21:24 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: तगड़े सस्पेंस-थ्रिलर से भरी है 8 एपिसोड की ये सीरीज

आपके पास अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे 8 एपिसोड के साथ रिलीज किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:45 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मच अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस मूवी में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Db5e_t8CWxK/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:53 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: प्रकाश राज का वोटर लिस्ट से कटा नाम?

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज ने आज यानी 11 अगस्त को दावा किया है कि बेंगलुरु में जारी मतदाता सूचियों (SIR) की प्रक्रिया के दौरान उनका नाम हटा दिया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

19:04 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Shraddha Kapoor ने क्या बढ़ा दी अपनी फीस?

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को लेकर चर्चा हो रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ा दी है. आइए जानते हैं कि आखिर श्रद्धा की फीस में कितनी बढ़ोतरी हुई है? पढ़ें पूरी खबर...

18:51 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Don 3 को लेकर फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह पर कसा तंज?

एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने डॉन 3 (Don 3) विवाद के बीच फिर ऐसा कुछ कह दिया है, जिसके बाद लोगों को ऐसा लग रहा कि उन्होंने धुरंधर एक्टर पर तंज कसा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:04 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Sukriti Kakar ने बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी संग की सगाई

पॉपुलर सॉन्ग ‘कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर सुकृति कक्कड़ ने अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन शौमिक शेट्टी से सगाई कर ली है. कपल की सगाई की फोटोज भी सामने आई हैं. पढ़ें पूरी खबर...

17:09 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Batwara 1947 और Awarapan 2 का एडवांस बुकिंग में कैसा हाल?

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' और इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का हाल? पढ़ें पूरी खबर...

17:00 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 4 दिसंबर को रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा'

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को लेकर हर कोई एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी आ गई है. श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' को 4 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/p/Db5ciD5oSaZ/?hl=en

16:08 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कितने अमीर हैं Awarapan 2 एक्टर Emraan Hashmi?

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नेटवर्थ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इमरान के पास कितनी दौलत है और उनके पास कौन-कौन-सी लग्जरी कारें हैं? पढ़ें पूरी खबर...

15:12 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Jacqueline Fernandez को फिर आई सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लेटर लिखा है. जेल में बंद होने के बाद भी सुकेश ने जैकलीन को बड़े-बड़े गिफ्ट देने का दावा किया है. पढ़ें पूरी खबर...

14:06 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 65 साल का वो हीरो, जिसकी एक-दो नहीं 33 फिल्में नहीं हुईं रिलीज

आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी 33 फिल्में पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं, जिनकी इतनी सारी फिल्में रिलीज नहीं हो पाई. पढ़ें पूरी खबर...

12:37 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कब आएगा Haiwaan का टीजर?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'हैवान' के टीजर का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अक्षय कुमार ने खुद बताया है कि फिल्म का टीजर कल यानी 12 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. पढ़ें पूरी खबर...

12:03 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: Awarapan 2 का सबसे महंगा एक्टर कौन?

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' की कास्ट की फीस को लेकर जानकारी आई है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म का सबसे महंगा स्टार कौन है? पढ़ें पूरी खबर...

11:59 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: मौनी रॉय ने शेयर की वेकेशन फोटोज

मौनी रॉय इन दिनों सेल्फ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी है. सोशल मीडिया पर मौनी का ये अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/Db3IPemDZg5/?hl=en&img_index=1

11:41 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 'मैं वापस आऊंगा'

दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की 'मैं वापस आऊंगा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही नंबर 1 बन गई है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है.

11:31 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार?

कोमल फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं और बॉलीवुड से उनका कोई पुराना रिश्ता नहीं है. खबरों के मुताबिक कोमल उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. वहीं अब वो गोविंदा के साथ ही बॉलीवुड में भी एंट्री करने जा रही हैं. इस फिल्म के ऐलान से पहले ही गोविंदा और कोमल के रिश्ते की अफवाहें सोशल मीडिया पर तेज हो गई थीं. पढ़िए पूरी खबर

11:05 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: OTT पर कब आएगी सीएम विजय की फिल्म Jana Nayagan?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर क्या जानकारी है? पढ़ें पूरी खबर...

11:05 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: समय रैना के शो में गेस्ट बनकर आए बादशाह

रैपर बादशाह हाल ही में समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में नजर आए. शो में जजों के पैनल में बादशाह ने शो के कंटेस्टेंट्स को खूब एंटरटेन किया. वहीं समय रैना बादशाह को ट्रोल करते दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर बादशाह से जुड़े वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

10:41 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: विजय सेतुपति की फिल्म में तब्बू बनेंगी पुलिस अफसर

'दृश्यम' में पुलिस अफसर बनने के बाद अब तब्बू अपकमिंग फिल्म 'स्लमडॉग 33 टेंपल रोड' में भी पुलिस का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में तब्बू के साथ विजय सेतुपति भी लीड रोल में नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

09:59 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई 'ऑपरेशन सफेद सागर'

'ऑपरेशन सफेद सागर' सीरीज नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. 6 एपिसोड्स की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज में सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल लीड रोल में हैं.

09:43 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'भोजपुरी बवाल' में साथ दिखे तेज प्रताप यादव और लालू यादव

'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हाल ही में तेज प्रताप यादव का शो में एक इमोशनल एंगल देखने को मिला. तेज प्रताप यादव के पिता लालू प्रसाद यादव अपने बेटे के जन्मदिन पर पहुंचे और शो में बाप-बेटे का रीयूनियन देखने को मिला. पढ़िए पूरी खबर

09:11 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: सुनील शेट्टी का 65वां जन्मदिन आज

सुनील शेट्टी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में एक्टर 100 से ज्यादा फिल्में दे चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी सुनील शेट्टी काफी एक्टिव रहते हैं. वहीं उनकी बेटी आथिया शेट्टी भी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

08:37 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जिनमें दिखी भोलेनाथ की भक्ति

शिवरात्री के खास मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें भोलेनाथ की भक्ति देखने को मिली है. इन फिल्मों को आप घर बैठे OTT पर देख सकते हैं. इनमें अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से लेकर रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा' तक शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

08:01 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन संग किया डेब्यू, सलमान खान की फिल्मों से बनीं स्टार!

साल 2009 में जैकलीन ने भारत में अपना करियर बनाने की शुरुआत की. भारत में मॉडलिंग करने के दौरान उन्हें सुजॉय घोष की फिल्म 'अलादीन' का ऑफर मिला. इस फिल्म से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया. इसके बाद वो सलमान खान की फिल्मों में भी नजर आईं. पढ़िए पूरी खबर

07:30 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: DC का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

DC फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.70 करोड़ की कमाई की. जबकि तीसरे दिन फिल्म ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म की कमाई में 3.85 करोड़ की गिरावट देखने को मिली. वहीं चौथे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 27.6% रही. भारत में अब तक फिल्म ने 4 दिनों में 26.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 30.65 करोड़ है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 43.90 करोड़ है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और भी उछाल देखने को मिल सकता है.

07:10 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे

जैकलीन फर्नांडिस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 2006 में एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स श्रीलंका बनी थीं और ऐसे उन्होंने इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू किया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में 'अलादीन' मूवी में नजर आई थीं. इस फिल्म में जैकलीन के साथ रितेश देशमुख और अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. आज जैकलीन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुकी हैं.

06:53 (IST) 11 Aug 2026
Entertainment News LIVE: KBC 18 के लिए अमिताभ बच्चन बने रैपर

बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापस लौट रहा है. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन का अलग ही स्वैग देखने को मिला. अमिताभ बच्चन रैपर बने नजर आए. वहीं शो की थीम का नाम 'सोचना पड़ेगा' है. अमिताभ बच्चन इस वीडियो में ओवरसाइज डार्क सनग्लासेस, गले में लेयर्ड गोल्ड चेन्स और स्टाइलिश फर कोट पहने नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है.

https://www.instagram.com/reel/Db3Xw4GheBH/

23:36 (IST) 10 Aug 2026
Entertainment News LIVE: 'स्पाइडर-मैन' ने तोड़ा 'अवतार 2' का रिकॉर्ड, 12वें दिन छापे करोड़ों

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड की बहुचर्चित फिल्म 'स्पाइडर-मैन' इन दिनों दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है. यह एक सुपरहीरो वाली फिल्म है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 12वें दिन कितने का कारोबार किया है. पढ़िए पूरी खबर...

First published on: Aug 10, 2026 06:48 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola