OTT पर धमाल मचा रही 7.2 IMDb रेटिंग वाली ये थ्रिलर फिल्म, हर सीन में मिलेगा सस्पेंस का तड़का
आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी में आपको सस्पेंस के साथ जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
OTT पर हर वीक पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म सर्च कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. यह मूवी इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी में आपको जबरदस्त हॉरर सीन्स भी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी का क्लाइमैक्स इतना शानदार है कि यह आपको कई हफ्तों तक याद रहने वाला है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसे आईएमडीबी पर 7.2 की जबरदस्त रेटिंग दी है. इस फिल्म को आप ओटीटी पर देखने का प्लान बना सकते हैं.
इस मूवी का नाम ‘ईशा’ है. फिल्म की कहानी 4 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो बचपन से एक साथ होते हैं. जिसमें से एक लड़की जिक्र करती है कि कैसे उसकी पड़ोस की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी और वो भटक रही है. हालांकि, उसके तीन दोस्त उसकी बात पर यकीन नहीं करते हैं और उसे कहते हैं कि आत्मा जैसी कोई चीज नहीं होती है. फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि एक बच्ची को कोड़े मारते-मारते मार दिया जाता है. सिर्फ इसलिए की उसके अंदर आत्मा होती है. इस घटना के बाद से ही चारो दोस्त एक साथ मिलकर ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश करने का फैसला करते हैं.
आपको बता दें कि साल 2025 में यह मूवी रिलीज हुई थी, जो तेलुगु सिनेमा की फिल्म है. इस मूवी में आपको शानदार हॉरर थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी की कहानी श्रीनिवास ने लिखी है. इस मूवी को आईएमडीबी पर 10 में से 7.2 की जबरदस्त रेटिंग मिली थी. इस फिल्म में त्रिगुण, हेबाह पटेल, अखिल राज, सिरी हंमंथ, मिमे मधु और बबलू पृथ्वीराज ने अहम किरदार निभाया है.