Box Office Collection: 21वें दिन भी नहीं थमी Drishyam 3 की आंधी, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी छाप रही करोड़ों
Drishyam 3 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection: 'दृश्यम 3' और 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. दोनों ही फिल्मों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों धमाकेदार कमाई कर रही हैं. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
Drishyam 3 Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं और फिल्म की आंधी बॉक्स ऑफिस पर अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ छठे दिन भी सिनेमाघरों में छाई हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. सोशल मीडिया पर भी दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 37 लाख की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 10.1% रही. वहीं शोज की बात करें तो 21वें दिन फिल्म के शोज 705 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 107.70 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं विदेशों में ‘दृश्यम 3’ का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है. ये ही वजह है कि ‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 236.59 करोड़ का धांसू कलेक्शन कर लिया है.
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही और शोज 7,495 रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 34.15 करोड़ की दमदार कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 51.85 करोड़ पहुंच गया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.
‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ-साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन तीनों सितारों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आ रहे हैं. मोहनलाल के साथ-साथ फिल्म में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल भी मुख्य भूमिका में हैं.