दिव्यांका त्रिपाठी के घर कब आएगा नन्हा मेहमान? प्रेग्नेंसी की खबर पर एक्ट्रेस ने लगाई मुहर
Divyanka Tripathi Pregnancy News: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर मुहर लगा दी है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ये भी रिवील किया कि उनके बेबी का जन्म कब होगा? चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
Divyanka Tripathi Pregnancy News: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं. विवेक दहिया के साथ शादी के 10 साल बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस को मां बनने की खुशखबरी सुनाई है. अब एक्ट्रेस ने अपनी इस प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर दिया है. हाल ही में दिए इंटरव्यू एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म करते हुए ये भी बताया है कि उनके बेबी का जन्म कब होगा. साथ ही ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि विवेक को उन्होंने गुड न्यूज कैसे सुनाई? चलिए जानते हैं इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने क्या कुछ कहा?
एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर प्रेग्नेंसी को कंफर्म कर दिया है. वहीं विक्की लालवानी के एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने बताया कि विवेक और मैं अभी बच्चा चाहते थे. हमने ट्राई किया और रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ गई. हम इस खबर से काफी खुश हैं और खुद को भाग्यशाली भी मानते हैं. सबसे पहले मैंने ये खबर विवेक को दी थी और फिर हमने अपने माता-पिता को फोन करके खुशखबरी सुनाई. हमारे साथ-साथ हमारे मम्मी-पापा भी काफी खुश हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंटरव्यू में आगे बेबी के जन्म पर भी बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि हमारा बेबी जून के मिड में इस दुनिया में आने वाला है. साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने इस खबर को 6 महीने तक छुपाकर रखा है. सही टाइम आने पर हमने इस खबर को रिवील किया है. मैं ज्यादा बाहर नहीं जाती हूं ये भी वजह है कि ये खबर छुपी रही. सोशल मीडिया पर भी फैंस हमें बधाईयां दे रहे हैं.
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस खुशखबरी का खुलासा पब्लिक में कैसे हुआ. एक्ट्रेस ने बताया कि विवेक एक इवेंट में गए हुए थे, उसी दौरान वहां के लोगों ने उनसे पूछा कि दिव्यांका बाहर क्यों नहीं दिखाई देती हैं. बस तभी से लोगों ने अंदाजा लगा लिया और ये खबर फैल गई. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनके बेबी का जन्म मुंबई में ही होगा. बता दें दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में शादी की थी. अब दोनों शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं.