‘इन लोगों के पास…’, Dhurandhar फेम एक्ट्रेस आयशा खान को हिरासत में लिया गया, क्या है पूरा मामला?
Ayesha Khan Detained: एक्ट्रेस आयशा खान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आयशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला?
Ayesha Khan Detained: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने पर जबरदस्त डांस करने वाली एक्ट्रेस आयशा खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है. जानकारी मिल रही है कि मुंबई पुलिस ने आयशा खान को हिरासत में लिया है. आयशा, मुंबई में नीट पेपर लीक मामले को लेकर CJP प्रोटेस्ट का समर्थन कर रही थीं. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
आयशा का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर आयशा का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कह रही हैं कि मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी. मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था. मैंने विरोध प्रदर्शन भी नहीं शुरू किया था. मुझे और मेरे दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इसी वीडियो में आयशा का दोस्त कहता है कि मेरा आज मैथ्स का प्रेक्टिकल है और मुझे बिना किसी वजह के यहां से उठा लिया गया है.
इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में आगे आयशा ने कहा कि इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं है. मैं सिर्फ सड़क पर खड़ी थी और तभी तीन-चार महिला पुलिसकर्मियों ने मुझे खींचा और धक्का देकर हिरासत में ले लिया. सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.
इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आए हैं, उनमे एक अन्य वायरल वीडियो में कुछ महिला पुलिसकर्मी आयशा खान को पुलिस वैन के अंदर ढकेलती नजर आ रही है. इस दौरान आयशा इसका विरोध करती हैं और पुलिस से सवाल पूछती हैं. वैन में बैठने के बाद वो कहती हैं कि कम से कम इतना तो बताइए कि मुझे कहां ले जा रहे हैं? हम अपने घरवालों को क्या बताएं कि हमें कहां लेकर जा रहे हैं?’
इसको लेकर आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है. अपने वीडियो में आयशा ने कहा कि अभी मैं वर्ली के पुलिस स्टेशन में हूं. हम आज छात्रों को अपना सपोर्ट दिखाने के लिए प्रोटेस्ट का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन हम सिर्फ रोड़ पर खड़े हुए और हमने कुछ कहा भी नहीं, लेकिन उन्होंने नहीं सुना. आयशा ने अपने वीडियो में और क्या कहा, उसके लिए आप उनके वीडियो को देख सकते हैं.