Viral Video: Dhurandhar 2 देखते-देखते भिड़ गए फैंस, थिएटर बना अखाड़ा; चले लात-घूंसे
Dhurandhar 2 Fans Fight Video Viral: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को सोशल मीडिया पर भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 'धुरंधर 2' देखते हुए फैंस आपस में ही भिड़ गए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
Dhurandhar 2 Fans Fight Video Viral: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. ऑडियंस में फिल्म का क्रेज अलग लेवल पर देखने को मिल रहा है. फिल्म के एक्शन सीन्स को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच हाल ही में थिएटर से एक वीडियो सामने आ रहा है, इस वीडियो में ‘धुरंधर 2’ देखते हुए फैंस आपस में भिड़ गए और थिएटर को ही अखाड़ा बना लिया. फैंस के बीच जमकर लात-घूंसे चले. अब इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
थिएटर में ही हुई मारपीट
‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ फैंस कुर्सी पर बैठे-बैठे ही आपस में भिड़ गए. बात यहां तक नहीं खत्म हुई, मामला तब बढ़ गया जब ये फैंस थिएटर में कुर्सी से उठ गए और खड़े होकर एक-दूसरे को मारने-पीटने लगे. इस दौरान थिएटर में भी अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. कुछ लोग थिएटर छोड़कर वापस बाहर चले गए तो वहीं कुछ लोगों ने लड़ाई शांत कराने की भी कोशिश की.
रणवीर सिंह जहां स्क्रीन पर जसकीरत सिंह रंगी बनकर अपनी फैमिली का बदला लेते दिखाई दिए तो वहीं थिएटर में उनके फैंस के बीच भी एक्शन सीन्स जबरदस्त तरीके से दिखाई दिए. हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि ये वीडियो कहां का है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इस वीडियो को 13 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं और लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं.
वहीं आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर महज 8 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके साथ ही फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 2’ की स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है.