Dhurandhar 2 में सुनाई दी अरिजीत सिंह की आवाज, गाना सुनते ही आंखों से छलक पड़े आंसू
Arijit Singh Song in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. वहीं फिल्म में अरिजीत सिंह की आवाज में गाना सुनाई दिया, जिसे सुनकर आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे.
Arijit Singh Song in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. पहले ही दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अब ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के रिव्यू भी पॉजिटिव ही आ रहे हैं. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के एक्शन सीन्स तक ने ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा. ‘आरी-आरी’ के अलावा एक और गाना है जिसने सबका दिल जीत लिया. इस गाने की खास बात ये है कि इसे अरिजीत सिंह ने गाया है. अरिजीत की आवाज ने इस गाने को और ज्यादा कमाल का बना दिया.
‘धुरंधर 2’ में अरिजीत सिंह की आवाज
जी हां अरिजीत सिंह भले ही प्लेबैक सिंगिंग करियर से विदा ले चुके हों, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में एक बार फिर ऑडियंस को उनकी आवाज सुनाई दी गई. बड़ी स्क्रीन पर इस गाने को सुनते ही ऑडियंस की आंखों में भी आंसू आ गए. ‘धुरंधर 2’ के इस गाने का नाम ‘फिर से’ है. वहीं इस गाने ने जनता के दिल को इतना टच कर लिया कि लोग इसे अपनी प्लेलिस्ट में ऐड करने के लिए मजबूर हो गए हैं.
वहीं ‘फिर से’ गाने को रणवीर सिंह के ऊपर ही फिल्माया गया और जिस सीन के दौरान ये गाना स्क्रीन पर सुनाई दिया वो सीन भी काफी भावुक कर देने वाला है. रणवीर सिंह के इमोशनल सीन के दौरान अरिजीत सिंह की आवाज में गाया ये गाना सीधा दिल पर आकर लगा. इस गाने की एक और खास बात ये है कि इस सीन में रणवीर सिंह भी इमोशनल दिख रहे हैं और उनकी आंखों से भी आंसू छलकते दिखाई दे रहे हैं.
बता दें अरिजीत सिंह का ये गाना ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के आखिरी सीन में आता है. जब रणवीर सिंह अपने मिशन को पूरा करके वापस अपने घर हिंदुस्तान आते हैं. भारत आने के बाद वो अपनी मां और अपनी बहन से मिलने अपने होमटाउन पठानकोट जाते हैं और अपनी मां और बहन को देखते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं. तभी ये गाना सुनने को मिलता है. पूरी फिल्म का ये गाना और ये सीन ऑडियंस की आंखों से आंसू निकालने पर मजबूर कर देता है.