35 साल पहले जिसके हाथ से फिल्म छीनकर सुपरस्टार बने थे Ajay Devgn, अब उसी के लिए दिखाई दरियादिली
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाल 4' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. हालांकि, अब फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि फिल्म 'धमाल 4' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी अब कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बॉलीवुड में फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलता है, जो अक्सर चर्चा में बना रहता है. हर शुक्रवार को कोई न कोई फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देती है, जो लोगों को अपना दीवाना बना देती है. लेकिन कई बार बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गहरा असर डाल देती हैं, जिससे मेकर्स को काफी बड़ा नुकसान भी होता है. हालांकि, इसी क्लैश को देखते हुए सुपरस्टार अजय देवगन ने एक फैसला लिया है, जिसके बाद से उनकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. बता दें कि अजय ने दोस्ती के खातीर अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है.
आपको बता दें कि 26 जून को अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle)’ रिलीज होने वाली है. इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ के अलावा अनिल कपूर, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता और दिशा पाटनी जैसी कलाकार नजर आने वाली है. इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ और अजय देवगन की फिल्म ‘Dhamaal 4’ की रिलीज के बीच सिर्फ एक हफ्ते का फासला था. अगर दोनों फिल्म एक हफ्ते के अंदर रिलीज होती है, तो दोनों मूवी को बड़ा नुकसान हो सकता था. यही कारण है कि अजय देवगन ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट को बदल दिया है. बता दें कि फिल्म ‘धमाल 4’ अब 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है.
अजय देवगन ने साल फिल्म 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से डेब्यू किया था. अजय कि यह मूवी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस मूवी में अजय की दो चलती हुई मोटरसाइकिलों पर पैर रखकर एंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था. आपको बता दें कि इस मूवी के लिए पहले अक्षय कुमार को कास्ट किया गया था. रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ी कुमार ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुन ली थी. इतना ही नहीं गानों की रिकॉर्डिंग में भी हिस्सा लिया था. लेकिन बाद में इस मूवी से अक्षय कुमार को बाहर कर दिया गया था और अजय देवगन की एंट्री की गई थी.