Sonam Wangchuk के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड, कई सितारों ने खुलकर किया समर्थन
दिल्ली के जंतर मंतर पर कोकरोच जनता पार्टी कई दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इस प्रदर्शन में सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वहीं अब बॉलीवुड सेलेब्स भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतर आए हैं और अपनी बातें सोशल मीडिया पर शेयर की है.
सोनम वांगचुक लगभग 18 दिनों से दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं. इस दौरान कई राजनीतिक पार्टियों ने भी उनसे मुलाकात की है, तो वहीं फिल्मी जगत से जुड़े लोगों ने भी जंतर मंतर पर अपनी हाजरी लगाई है. दरअसल, 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की सेहत भी काफी खराब होती हुई नजर आ रही है. वहीं अब बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के समर्थन में आए हैं और अपनी बात को रखी है.
इन सितारों की लिस्ट में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा से लेकर आमिर खान के भांजे इमरान खान तक का नाम शामिल है. इतना ही नहीं मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी खुलकर अपनी बात रखी है. चलिए जानते हैं कि इन सेलेब्स ने क्या पोस्ट लिखा है.
आपको बता दें कि अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक की एक फोटो शेयर किया है और उसपर लिखा, ‘राजनीतिक मतभेद ही हर देश को आकार प्रदान करता है और इंसानियत उसके चरित्र को गढ़ती है. यह जीवन अमूल्य है.’
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने सोनम वांगचुक की एक तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और लिखा, ‘इतिहास की दिशा को बदलने के लिए कुछ आवाजों का होना काफी महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने आगे लिखा, जहां आज के समय में लोग अपनी बात को रखने के लिए शोर शराबे और गुस्से पर ज्यादा ध्यान देते हैं, ऐसे समय में सोनम वांगचुक याद दिलाते हैं कि ज्ञान, अटूट विश्वास और गरिमा ज्यादा ताकतवर हो सकते हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 19 दिन हो चुके हैं, हम उस वक्त तब तक का इंतजार नहीं कर सकते है, जब तक कहीं देर न हो जाए? उन्होंने आगे लिखा, सोनम वांगचुक ने अपने जीवन को देश के लिए लगा दिया और अपनी आवाज उठाने के लिए सोनम वांगचुक ने सेहत को भी दांव पर लगा दिया है.
मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं इस समय भारत में नहीं हैं, वो यूएसए में मौजूद है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वो भारत में मौजूद होते तो वो सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में खड़े होते. विशाल ने अपने वीडियो में कहा कि वो इस समय उन लोगों के साथ नहीं है, इसके लिए सॉरी लेकिन उनका मन दिल्ली के जंतर मंतर पर ही लगा हुआ है. वीडियो शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने कैप्शन में लिखा, ‘जागो इंडिया, सोनम वांगचुक को मरने मत दो. वो हम सब के बच्चों के लिए और भविष्य के लिए इन दिनों भूख हड़ताल पर बैठे हैं.