‘हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन…’ CJP पर विवेक ओबेरॉय का बयान हुआ वायरल
Vivek Oberoi Cockroach Janta Party: दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड अभिनेता विवेका ओबेरॉय का पुराना बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर अपनी राय बताई है. आइए जानते हैं.
Vivek Oberoi On CJP Viral Statement: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर दिया गया वायरल बयान किसी पार्टी पर न तो सीधा वार है और न ही सीधा समर्थन, बल्कि ये एक पूरी तरह से न्यूट्रल और लोकतांत्रिक रुख है. जब मीडिया ने उनसे देश में उभरी नई पार्टी CJP के बारे में पूछा, तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने खुद को राजनीतिक विवादों से दूर रखते हुए एक संतुलित जवाब दिया.
जब मीडिया ने उनसे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बारे में पूछा तो उन्होंने ने स्पष्ट रूप से कहा कि ‘ऑब्जर्ब ये किया कि यह भी एक नई चीज थी. और मुझे लगता है कि हेल्दी डेमोक्रेसी में हर आवाज को जगह मिलती है. ये लोगों ने अगर अपना आवाज व्यक्त किया है, तो ये हेल्दी डेमोक्रेसी का साइन है.’
विवेक ओबेरॉय का पॉलिटिकल व्यू
विवेक ओबेरॉय राजनीतिक बयानों से दूरी बनाते हुए नजर आए. वे न तो CJP के तरीकों की तारीफ कर रहे थे और न ही उन्हें गलत बता रहे थे. उन्होंने सिर्फ लोकतंत्र की मजबूती पर बात की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार होना चाहिए. यह बात युवाओं को भी अच्छी लगी और पुरानी पीढ़ी को भी. स्वस्थ लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब लोग बिना डरे अपनी बात रख सकें. विवेक ओबेरॉय का बयान इसी बात को याद दिलाता है.
कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party – CJP) भारत में युवाओं और छात्रों के नेतृत्व में शुरू हुआ एक सटायर और नागरिक-सक्रियता आंदोलन है. मौजूदा समय में ये भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के तहत एक पंजीकृत राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन यह वर्तमान समय में देश के सबसे बड़े छात्र-आंदोलनों में से एक बन चुका है. शुरुआत में यह केवल सोशल मीडिया पर एक मीम और डिजिटल आंदोलन था, जिसने इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स जुटा लिए. लेकिन जल्द ही यह सड़कों पर उतर आया. आज NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद पूरे देश में तहलका मचा रहा है.