OTT पर 11 साल बाद मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी से वापसी करेंगे इमरान खान, एक्टर ने खुद किया कन्फर्म
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. हालांकि, कुछ समय से एक्टर ने लाइमलाइट से दूरी बना ली थी. लेकिन वो फिर से स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
एक्टर इमरान खान ने साल 2008 फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. यह मूवी में सुपरहिट साबित हुई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को बनाने में लगभग 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ छापे थे, तो वही दुनियाभर में 84 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हालांकि, एक्टर काफी समय से लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन अब इमरान खान की फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं.
आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि खुद इमरान खान ने कि है. एक्टर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने नेटफ्लिक्स पर नई मूवी से धमाका करने जा रहे हैं, जो एक मैच्योर रोमांटिक कॉमेडी मूवी है, जो एक प्रेमी जोड़े पर आधारित है. फिल्म को लेकर एक्टर ने मीडिया से बात भी की है.
एक्टर इमरान खान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी की जा चुकी है. हालांकि, मूवी के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम जारी है. इस मूवी को इसी साल के आखिर तक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह एक मैच्योर लव स्टोरी है, जो आज के यूथ (आज की उम्र वालों) के हिसाब से बनाई गई है. इमरान खान वो रोल प्ले नहीं करना चाहते थे, जैसा उन्होंने शुरुआती के दिनों में किया है. यही कारण है कि एक्टर ने एक अलग ही स्टोरी चुनी है, जो उनकी मौजूदा लाइफ से बिलकुल मैच करती है.
इमरान खान ने साल 2015 में फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में नजर आए थे. लगभग 11 साल बाद इमरान मूवी में वापसी करने जा रहे हैं. एक्टर की इस नई फिल्म का नाम ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ (Adhure Hum Adhure Tum) है, जो थिएटर्स में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. हालांकि, यह मूवी कब रिलीज होगी इसकी कोई ऑफिशियल डेट का अनाउंस नहीं किया गया है. हालांकि, अब इमरान खान के फैंस उनकी नई मूवी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.