Awarapan 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन धीमी पड़ी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, कमाए इतने करोड़
एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शक काफी काफी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है.
Awarapan 2 ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन? (Image Credit-Youtube Vishesh Films and Sony Music India)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज की गई थी. यह मूवी रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस छा गई थी. मूवी की लोग जमकर तारीफ भी कर रहे है. इतना ही नहीं एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए आज 8 दिन हो चुके हैं. हालांकि, अब भी यह मूवी सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं
आपको बता दें कि ‘आवारापन 2’ ने पहले वीक में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. इतना ही नहीं एक्टर इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 33.75 करोड़ रुपये छापे थे. इस फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को 26 करोड़ का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ मंडे टेस्ट में भी सफल रही थी. इस मूवी ने चौथे दिन यानी सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म ने पहले सात दिनों में 113.50 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर डाली थी. हालांकि, आज फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं और मूवी ने 8वें दिन खबर लिखे जाने तक 4.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. ‘आवारापन 2’ ने 8 दिनों में 117.82 करोड़ रुपये को नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 140.47 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
आपको बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई मूवी ‘आवारापन’ का सीक्वल है. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, इस मूवी के गानों ने लोगों को अपना शागिर्द बना दिया था. वहीं ‘आवारापन 2’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी इमरान हाशमी-दिशा पाटनी के साथ शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम किरदार में नजर आए है. फिल्म में शबाना आजमी का रोल काफी शानदार रहा है.