Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने की ताबड़तोड़ कमाई, जानें 100 करोड़ से कितनी दूर?
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस मूवी को ऑडियंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. वहीं अब इमरान के फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि उनके फेवरेट एक्टर की फिल्म ने अब तक कितने का कलेक्शन कर लिया है.
Awarapan 2 Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन वहीं साथ में रिलीज हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की मूवी ‘बंटवारा 1947’ ऑडियंस को लुभाने में सफल नहीं हो पाई है. चलिए जानते हैं कि इमरान की आवारापन 2 ने कितने का कारोबार किया है.
‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 22.00 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. बता दें कि इमरान हाशमी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. शनिवार को 10,496 शोज देशभर में लगाए गए थे. वहीं 55 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी भी देखने को मिली है. इस मूवी ने 2 दिनों में 55.75 करोड़ रुपये छाप डाले थे.
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने तीसरे दिन यानी आज (रविवार) खबर लिखे जाने तक 17.80 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है, जो पिछले दिन के मुकाबले कम है. फिल्म में इमरान हाशमी-दिशा पाटनी के अलावा दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी और पूरन गब्बी ने अहम किरदार निभाया है. यह मूवी जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारने वाली है. हालांकि, इस मूवी ने महज तीन दिनों में ही 73.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर डाली है. फिल्म का कलेक्शन देर रात तक बढ़ सकता है.
आपको बता दें कि साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है ‘आवारापन 2’. हालांकि, इमरान की ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी, और फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन, इस मूवी के गाने सुपरहिट साबित हुए थे. फिल्म ‘आवारापन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 7.76 करोड़ का बिजनेस किया था.