53 की उम्र में अर्जुन रामपाल दूसरी बार बने दूल्हा, दो बेटों के जन्म के बाद गर्लफ्रेंड से रचाई शादी
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने आज यानी शुक्रवार (21 अगस्त 2026) को अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से गोवा में शादी कर ली है. चलिए जानते हैं उनकी लव स्टोरी और पहली शादी के बारे में.
अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी (Image Credit-Instagram)
---विज्ञापन---
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने आज अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने आज अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से शादी रचा ली है, जिसका उनके फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कपल ने गोवा के बारदेज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी को रजिस्टर कराई है. कानूनी प्रक्रिया पूरा होने के बाद अब अर्जुन और गैब्रिएला दोनों पति-पत्नी बन गए हैं.
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने कब की शादी?
आपको बता दें कि गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स एक मॉडल के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं. अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स साल 2018 से एक साथ हैं. हालांकि, 7 साल साथ रहने के बाद दोनों ने शादी रचा ली है. एक्टर और गैब्रिएला ने कभी भी अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश नहीं की थी. बढ़ते समय के साथ दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत बन गया. इतना ही नहीं दोनों ने मिलकर अपनी फैमिली भी बनाई. लेकिन आज यानी 21 अगस्त 2026 को अर्जुन और गैब्रिएला अपनी शादी को रजिस्टर करा दिया है.
एक्टर अर्जुन रामपाल और मॉडल-फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने शादी से पहले ही फैमिली शुरू कर ली थी और उनके दो बच्चे भी हैं. कपल के बड़े बेटे एरिक का जन्म साल 2019 में हुआ था, तो वहीं दूसरे बेटे अरव का जन्म साल 2023 में हुआ था. अर्जुन और गैब्रिएला अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट होते हैं, तो वहीं कपल सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की झलक शेयर करते हुए नजर आते हैं.
कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स?
वहीं अर्जुन रामपाल की दूसरी पत्नी गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की बात करें, तो वो एक साउथ अफ्रीकी मॉडल के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी है. अर्जुन और गैब्रिएला साल 2017 से साथ थे. लेकिन अब दोनों ने शादी रचा ली है. हालांकि, एक्टर अर्जुन रामपाल की यह पहली शादी नहीं है.
अर्जुन रामपाल की पहली शादी साल 1998 में पूर्व सुपरमॉडल और बिजनेसवुमन मेहर जेसिया से की थी. इस शादी से उनकी दो बेटियां भी है, जिनका नाम माहिका और मायरा हैं. हालांकि, शादी के इतने सालों बाद दोनों साल 2018 में अलग हो गए थे. कपल ने अलग होने का यह फैसला आपसी सहमति से लिया था. इतना ही नहीं अलग होने के बाद भी अर्जुन और मेहर दोनों मिलकर अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं.