31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई ये बांग्लादेशी इंफ्लुएंसर, चेन्नई में इलाज के दौरान हुई मौत
बांग्लादेश की फेमस इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कारीना कैसर का 31 साल की उम्र में निधन हो गया है. एक्ट्रेस की निधन की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं. दरअसल, उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी चहेती अदाकारा अब इस दुनिया में नहीं रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
Bangladeshi influencer Kaarina Kaisar Passes Away: बांग्लादेश की फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कारीना कैसर (Kaarina Kaisar) का निधन 31 साल की आयु में हो गया है. उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी काफी भावुक नजर आ रहे है. जानकारी के अनुसार अभिनेत्री पिछले कुछ समय में गंभीर बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रही थी. हालांकि, अब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. बता दें कि Kaarina Kaisar का इलाज चेन्नई में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई है. एक्ट्रेस की निधन की खबर से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है.
मीडिया के मुताबिक एक्ट्रेस कारीना कैसर (Kaarina Kaisar) को हेपेटाइटिस A के कारण उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था. अभिनेत्री की हालत धिरे-धिरे काफी खराब होती गई, जिसकी वजह से उन्हें बांग्लादेश से भारत लाया गया और उनका इलाज चेन्नई में चल रहा था. लेकिन उनकी परेशानी काफी बढ़ती चली गई और डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका.
आपको बता दें कि कारीना कैसर के निधन की खबर की पुष्टि उनके पिता और बांग्लादेश फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान कैसर हामिद (Kaisar Hamid) ने की है. बेटी के निधन से पिता के साथ-साथ पूरा परिवार गहरे सदमे में है. वहीं दिवंगत अभिनेत्री के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि कारिना कैसर बांग्लादेश की फेमस इंफ्लुएंसर में से एक थी उनका डिजिटल दुनिया काफी बड़ा था. कारीना ने अपने दम पर सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान बनाई थी. एक्ट्रेस के वीडियो को लाखों लोग पसंद किया करते थे. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में पहचान बना ली थी. कारीना OTT प्रोजेक्ट्स में नजर आईं थीं. हालांकि, अब वो दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं.