‘जवान’ के डायरेक्टर Atlee ने रिवील किया बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका खास मतलब
Atlee Kumar Daughter Name: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया एटली ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. कपल ने अपनी बेटी का नाम मियू रखा है. चलिए जानते हैं कि उनकी बेटी के नाम का मतलब क्या है.
साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्ट एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. बता दें कि कपल के घर 20 अप्रैल, 2026 को एक प्यारी सी नन्ही परी का आगमन हुआ था, जिसके बाद एटली के पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी. पूरी परिवार जश्न के माहौल में डूब गया था. वहीं अब जवान के डायरेक्टर एटली ने और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी का नेम रिवील कर दिया है.
एटली और प्रिया ने बेटी का क्या नाम रखा?
आपको बता दें कि जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने बेटी का नाम मियू रखा है. दरअसल, कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें प्रिया ने अपनी बेटी का हाथ थामे नजर आ रही हैं. कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारे प्यार को अब एक नाम मिल गया है. मियू- खूबसूरती, कोमलता और प्यार. विद लव, मीर, प्रिया और एटली.’
दरअसल, एटली कुमार ने बताया की बेटी के नाम मियू का मतलब खूबसूरती, कोमलता और प्यार होता है. वहीं अब एटली के पोस्ट पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स इस मौके पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि साल 2014 में एटली ने प्रिया से शादी कर ली थी. दरअसल, शादी करने से पहले कपल ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. शादी के 8 साल बाद पहली बार प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. 31 जनवरी, 2023 को प्रिया ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने मीर रखा है. मियू एटली और प्रिया की दूसरी संतान है.
वहीं एटली के काम की बात करें, तो उन्होंने साउथ सिनेमा में कई सारी फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया है. दरअसल, इन दिनों एटली अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान को एटली ने डायरेक्ट किया था. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी