16 साल की उम्र में Salman Khan संग फिल्म का ऑफर, Asha Bhosle की नातिन आज है सुपरस्टार
भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले की नातिन ने बॉलीवुड में कई बड़ी हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इतना ही नहीं उनके पिता भी फिल्मों में खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है. चलिए जानते हैं उस अभिनेत्री के बारे में.
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार है जिन्होंने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई है. फिर चाहे उनके परिवार वाले ही क्यों ना फिल्म जगत से तालुख रखते हो. आज हम आपको आशा भोसले की नातिन के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. इतना ही नहीं इस एक्ट्रेस के पिता भी बॉलीवुड में खूंखार विलेन का रोल कर चुके हैं. अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम किस अदाकारा की बात कर रहे हैं.
दरअसल, हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है. श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी कपूर और पिता शक्ति कपूर है. दरअसल, श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरी कपूर के पिता यानी श्रद्धा कपूर के नाना पंढरीनाथ कोल्हापुरे है, जो दीनानाथ मंगेशकर के भतीजे और लता मंगेशकर व आशा भोंसले के ममेरे भाई थे. इसी रिश्ते के कारण श्रद्धा कपूर आशा भोसले की नानी लगती है और अक्सर वो आशा भोसले के साथ तस्वीर शेयर करती हुई नजर आती है.
आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म तीन पत्ती से कदम रखा था. यह फिल्म साल 2010 में रिलीज की गई थी इसके बाद उन्होंने ‘एक विलेन’, ‘एबीसीडी 2’, ‘बागी’, ‘आशिकी 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. श्रद्धा कपूर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ है. जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था. श्रद्धा कपूर भले ही सलमान खान के साथ कोई फिल्म में नजर नहीं आई है. लेकिन जब वह विदेश में पढ़ाई कर रही थी, तो उस दौरान उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला था. हालांकि, पढ़ाई के कारण उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया था. उस वक्त श्रद्धा कपूर की उम्र 16 वर्ष थी.