Armaan Malik 5वीं बार बने पापा, पहली पत्नी Payal Malik ने दिया बेटे को जन्म; फोटोज वायरल
Armaan Malik Payal Malik Blessed With Baby Girl: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर 5वीं बार बच्चे की किलकारी गूंजी है. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने बेटे को जन्म दिया है. कपल ने सोशल मीडिया पर भी बच्चे की फोटोज शेयर की हैं. फैंस कपल को मम्मी-पापा बनने की बधाई दे रहे हैं.
Armaan Malik Payal Malik Blessed With Baby Girl: यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार पापा बन गए हैं. अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने बेटे को जन्म दिया है. पायल और अरमान ने अपने सोशल मीडिया पर न्यू बॉर्न बेबी की फोटोज भी शेयर की हैं. इसके साथ ही कपल ने एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें अरमान मलिक अपने दोस्तों के साथ बेबी बॉय के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर पायल और अरमान को मम्मी-पापा बनने की बधाई दी जा रही है.
फोटोज की शेयर
अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च को अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया. हालांकि कपल ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को देर रात अपने फैंस के साथ शेयर किया. अरमान मलिक ने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लेकर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में अरमान मलिक के साथ पायल मलिक भी नजर आ रही हैं. वहीं फोटो के कैप्शन में अरमान मलिक ने लिखा, ‘जच्चा बच्चा सब ठीक हैं.’
वहीं इसके साथ ही अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने भी पायल के साथ बच्चे को गोद में पकड़े हुए फोटोज शेयर कीं. इन फोटोज में कृतिका ने अपने हाथों में बेबी गर्ल को पकड़ा हुआ है और पायल मलिक अस्पताल के बैड पर आराम कर रही हैं. बता दें इससे पहले पायल मलिक 3 बच्चों की मां हैं. अब पायल 4 बच्चों की मां बन गई हैं. वहीं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी 1 बच्चे की मां हैं. कुल मिलाकर अरमान मलिक 5 बच्चों के पापा हैं.
बता दें अरमान मलिक ने अपनी पत्नी पायल मलिक की प्रेग्नेंसी की पूरी जर्नी अपने लेटेस्ट व्लॉग ‘मलिक किड्स’ में दिखाई थी. इस व्लॉग में देखने को मिला कि पूरा परिवार 24 मार्च को बच्चे के कपड़े खरीदने गया था, इसी दौरान पायल मलिक के पेट में दर्द उठा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में पहुंचते ही पायल ने बेबी गर्ल को जन्म दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर अरमान मलिक ने फैंस को इस खबर की शुभकामनाएं दी.