मुश्किल में पड़ीं Anushka Sharma, होम्योपैथी के पक्ष में बोलना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुईं जमकर ट्रोल
Anushka Sharma Trolled for Homeopathy:अनुष्का शर्मा जहां IPL मैच के दौरान लोगों के लिए रिलेशनशिप गोल्स के पैमाने सेट कर रही थी, तभी अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी की वजह से दूसरे ही पल सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी हो गईं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Anushka Sharma Instagram Story Trolling: अनुष्का शर्मा को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी काफी भारी पड़ गई है. इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर होम्योपैथी चिकित्सा का समर्थन किया, जिसके बार डॉक्टर्स और नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल करना चालू कर दिया. उन पर विज्ञान को छोड़कर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे हैं.
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम की एक वीडियो को री पोस्ट किया, जिसमें प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ. राजन संकरण के साथ बैठी नजर आ रही थीं. उन्होंने उस स्टोरी में होम्योपैथी और ‘कॉन्शियस लाइफस्टाइल’ (सचेत जीवनशैली) की तारीफ की. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि वह और उनका परिवार अपनी सेहत के लिए होम्योपैथी पर भरोसा करते हैं. लेकिन यह बात लोगों को पसंद नहीं आई और उनसे तरह तरह के सवाल करने लगे.
क्यों भड़के नेटिजन्स और डॉक्टर्स?
भारत के मशहूर डॉक्टर और हेपेटोलॉजिस्ट डॉ. एब्बी फिलिप्स ने अनुष्का के इस पोस्ट पर तीखा हमला बोला. ‘द लीवर डॉक’ और कई अन्य डॉक्टरों का कहना है कि होम्योपैथी का कोई ठोस वैज्ञानिक आधार या मेडिकल प्रमाण नहीं है. यह सिर्फ ‘प्लेसिबो इफेक्ट’ (मानसिक संतुष्टि) पर काम करती है. डॉक्टर फिलिप्स ने अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर “अशिक्षित और अनपढ़ सेलिब्रिटी” (Illiterate Celeb) तक कह दिया. उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियां बिना किसी वैज्ञानिक जानकारी के ऐसी चीजों का प्रचार करती हैं.
कई आलोचकों का तर्क है कि जब बड़े सेलिब्रिटीज ऐसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देते हैं, तो आम लोग कैंसर या लिवर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए भी असली डॉक्टरी इलाज (एलोपैथी) छोड़कर होम्योपैथी के चक्कर में पड़ जाते हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है.
---विज्ञापन---
अनुष्का का रिएक्शन
बता दें कि इस ट्रोलिंग के बाद अभी तक अनुष्का का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. लेकिन अनुष्का का होम्योपैथ को सपोर्ट करना उन्हें काफी भारी पड़ गई. IPL में RCB की जीत के दौरान जहां सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांधे जा रहे थे. हर कोई रिलेशनशिप के टिप्स ले रहा था, अब उन्हीं अनुष्का को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.