---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन के बाद कौन बनेगा उनके जायदाद का मालिक? बिग बी ने खुद किया खुलासा

अमिताभ बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था की उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति किसको मिलेगा- बेटा को या बेटी को।

---विज्ञापन---

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने पारिवारिक सोच और जीवन के सिद्धांतों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है, जिस वजह से वे एक बार फिर चर्चा में हैं। इसी दौरान उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे और बेटी के साथ समान व्यवहार और संपत्ति के बंटवारे के बारे में खुलकर बात की थी।

अमिताभ बच्चन का संपत्ति को लेकर नजरिया

साल 2011 में रेडिफ को दिए गए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने बताया था कि उन्होंने और उनकी पत्नी जया बच्चन ने पहले से तय कर रखा है कि उनकी मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन नंदा को बराबर-बराबर मिलेगी। उन्होंने साफ कहा था, “मेरे बाद जो भी कुछ होगा, वह अभिषेक और श्वेता के बीच बराबर बांटा जाएगा। किसी के साथ भी कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।”

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन का यह नजरिया आज के समय की सोच को दिखाता है, जहां लड़के और लड़कियों को एक समान देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि भले ही समाज बेटियों को “पराया धन” मानता है, लेकिन वे इस बात में विश्वास नहीं करते। उनके लिए श्वेता भी उतनी ही हकदार हैं, जितना कि अभिषेक।

अमिताभ बच्चन की संपत्ति

अगर उनकी संपत्ति की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स और इंडिया रिच लिस्ट के अनुसार, बच्चन परिवार के पास लगभग 1600 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास मुंबई, पुणे, पावना और अयोध्या जैसी जगहों पर कीमती घर और जमीनें हैं। खास बात यह है कि उन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अपना पुराना घर ‘प्रतीक्षा’ अपनी बेटी श्वेता को दे दिया है, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये मानी जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- म्यूजिक की दुनिया के लीजेंड्री संगीतकार का निधन, कौन थे ग्रैमी अवॉर्ड विनर Sly Stone?

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 10, 2025 07:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola