Alpha Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब पर ‘अल्फा’ की नजर, 13 दिनों में कितनी की कमाई?
Alpha Box Office Collection Day 13: आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. पहले हफ्ते में धमाकेदार कमाई करने वाली इस फिल्म का दूसरे हफ्ते में ग्राफ गिर गया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Alpha Box Office Collection Day 13: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है. पहले हफ्ते धमाकेदार कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म की कमाई का ग्राफ नीचे गिरता दिखाई दे रहा है. धीमी कमाई करने के बावजूद भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है. चलिए जानते हैं आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
‘अल्फा’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘अल्फा’ की कमाई में 13वें दिन भी गिरावट देखने को मिली. 13वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 2,319 रहे. पहले वीकेंड पर फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया था, लेकिन अब दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई पर काफी असर देखने को मिला. करोड़ों से फिल्म की कमाई लाखों पर सिमट गई है.
‘अल्फा’ ने 13 दिनों में भारत में अब तक 55.80 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 66.48 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए कुछ ही कदम दूर है. दुनियाभर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 93.48 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है.
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ‘अल्फा’ में फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. इस फिल्म में दोनों के एक्शन सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ-साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं. इन दोनों ने भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इसके साथ ही सुपरस्टार ऋतिक रोशन का कैमियो भी फिल्म में देखने को मिला.