‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में उमड़ी भीड़, दिखा यश का जबरदस्त क्रेज; क्या बॉक्स ऑफिस पर करेगी शानदार ओपनिंग?
कन्नड़ एक्टर यश की स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. यह मूवी 26 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. इस मूवी की एडवांस भी शुरू कर दी गई है. रिलीज से पहले आज यानी शनिवार को फिल्म का हैदराबाद में भव्य प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
'टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में उमड़ी भीड़. (Image Credit-Yash. Instagram)
---विज्ञापन---
साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सकि’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे है. इस मूवी में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और नयनतारा जैसी अदाकारा अहम किरदार में नजर आने वाली है. इन दिनों मेकर्स फिल्म के प्रमोशन के लिए कई जगहों पर जा रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म इन प्रमोशन में मेकर्स के साथ-साथ स्टार कास्ट भी नजर आ रहे हैं.
‘टॉक्सिक’ की प्री-रिलीज इवेंट में उमड़ी भीड़
आपको बता दें कि आज यानी शनिवार को हैदराबाद में भव्य प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया गया है. इस इवेंट में लोगों की अपार भीड़ उमड़ी है, जिसका वीडियो सामने आया है. इस वीडियो साफ देखा जा सकता है कि मूवी के इवेंट में किस कदर फैंस का जनसैलाब उमड़ा है. लोगों को इस तरह का प्यार देखकर लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है. हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसके बाद दर्शक मूवी के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. यह फिल्म बड़े पर्दे पर 26 अगस्त 2026 को दस्तक देने वाली है.
आपको बता दें कि रॉकी भाई (यश) की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बना रही है. Yash की मूवी टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 19.44 करोड़ रुपये कमाई की है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर साफ पता चल रहा है कि यश की टॉक्सिक बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है.
यश की टॉक्सिक का आज हैदराबाद में भव्य प्री-रिलीज इवेंट का आयोजन किया गया है. इस इवेंट में हुमा कुरैशी भी नजर आई है. हुमा ने फिल्म में जबरदस्त किरदार निभाया है. हालांकि, फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि मूवी में उनका किरदार कैसा होने वाला है. बता दें कि आज के इवेंट में रुक्मिणी वसंत भी ने भी शानदार अभिनय किया है. इस मूवी में यश ने काफी शानदार एक्शन किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस मूवी की दो बार रिलीज डेट बदली गई है. दरअसल, यह फिल्म 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के साथ दस्तक देने वाली था. लेकिन खाड़ी देशों में चले युद्ध के कारण इसे टाल दिया गया था. फिर इस मूवी की नई रिलीज डेट 4 जून 2026 को रखी गई थी. हालांकि, यह मूवी अब 26 अगस्त 2026 को दस्तक देने वाली है.