7DOGS Trailer: ‘7 डॉग्स’ के नए ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त का दिखा दमदार अंदाज, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त एक साथ एक इंटरनेशनल फिल्म ‘7 डॉग्स' में नजर आने वाले है. बता दें कि रविवार देर रात को मूवी का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो दर्शकों काफी पसंद आ रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
मिस्र के अहमद एज और करीम अब्देल अजीज की मल्टीस्टारर फिल्म ‘7 डॉग्स’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी का एक नया ट्रेलर रविवार देर रात को जारी किया गया है. फिल्म के ट्रेलर में सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त भी नजर आए हैं. फिल्म में दोनों एक्टर खतरनाक एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं इस ट्रेलर के साथ यह भी साफ किया गया है कि यह मूवी भारत में कब रिलीज होने वाली है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और संजय दत्त भी फिल्म ‘7 डॉग्स’ में अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस मूवी को एक बड़े बजट के साथ तैयार किया गया है. फिल्म में मिस्र के सुपरस्टार अहमद एज और करीम अब्देल अजीज अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी भारत में हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में दस्तक देने वाली है. फिल्म का ट्रेलर देखने बाद से ही लोग इस मूवी को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह मूवी 21 अगस्त, 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
मिस्र की फिल्म ‘7 डॉग्स’ को सेला स्टूडियोज ने जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी और रियाद सीजन के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस मूवी को डायरेक्टर आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह ने बनाया है. उन्होंने पहले ही ‘बैड बॉयज फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज: राइड ऑर डाई’ जैसी मूवी बना चुके हैं. वहीं फिल्म का कॉन्सेप्ट और को-राइटिंग तुर्की अललशेख के द्वारा की गई है. यह मूवी भारत, मिस्र, मिडिल ईस्ट, यूरोप और हॉलीवुड के एक्टिंग स्किल्स को एक साथ बड़े पर्दे पर ला रही है. इस मूवी के ट्रेलर में आपको हॉलीवुड लेवल का एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस मूवी की कहानी ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है.