DU PG Admission 2022: डीयू पीजी एडमिशन की चौथी लिस्ट आज इस होगी जारी, यहां देखें शेड्यूल समेत पूरा प्रोसेस

DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) विभिन्न कॉलेजों में पीजी (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज, 21 दिसंबर को डीयू पीजी चौथी प्रवेश लिस्ट 2022 जारी करेगा। जिन आवेदकों ने डीयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – entry.uod.ac.in पर लिस्ट कर सकेंगे।DU PG Admission 2022 Scheduleडीयू द्वारा […]

---विज्ञापन---

DU PG Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) विभिन्न कॉलेजों में पीजी (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज, 21 दिसंबर को डीयू पीजी चौथी प्रवेश लिस्ट 2022 जारी करेगा। जिन आवेदकों ने डीयू पीजी प्रवेश 2022 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट – entry.uod.ac.in पर लिस्ट कर सकेंगे।

DU PG Admission 2022 Schedule

डीयू द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, छात्र चौथे या स्पॉट एडमिशन राउंड के लिए 22 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 23 दिसंबर (रात 11:59 बजे) के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डिपार्टमेंट और कॉलेज 22 दिसंबर (सुबह 10 बजे) से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे) तक डीयू पीजी चौथी/स्पॉट एडमिशन लिस्ट के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिशन को वेरिफाई और अप्रूव करेगा। वहीं चौथी लिस्ट के तहत छात्र 25 दिसंबर (रात 11:59 बजे) तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

और पढ़िए – Delhi Nursery Admission 2023: दिल्ली नर्सरी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल होगी बंद, पहली लिस्ट इस दिन होगी जारी

डीयू ने 12 दिसंबर को तीसरी पीजी प्रवेश लिस्ट जारी की है। डीयू पीजी प्रवेश लिस्ट 2022 डीयूईटी के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने डीयू पीजी प्रवेश पोर्टल पर पीजी कोर्सेज के लिए डीयू पीजी स्पॉट प्रवेश लिस्ट शड्यूल जारी की है।

और पढ़िए –NEET SS 2022 Counselling: राउंड 1 के उम्मीदवारों के लिए एमसीसी ने जारी किया जरूरी नोटिस

DU PG Admission 2022: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
  • पीजी एडमिशन पेज पर जाएं।
  • “PG Admission List” लिंक पर क्लिक करें।
  • डीयू पीजी प्रवेश लिस्ट अब स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उम्मीदवार के नाम, रोल नंबर, अंकों और ड्यूएट में रैंक के साथ एक पीडीएफ फाइल जारी की जाएगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डीयू पीजी प्रवेश लिस्ट डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

और पढ़िए –  शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 21, 2022 12:22 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें