‘घर के नीचे खजाना गड़ा है…’, फ्रॉड बाबा की बातों में आकर 11 लोगों ने खोद डाली जमीन, तांत्रिक ने ठगे 1 करोड़ रुपये
घर के नीचे दबे गुप्त खजाने का लालच देकर इस गिरोह ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
जल्दी और शॉर्टकट तरीके से अमीर बनने का लालच अच्छे-अच्छों का दिमाग फेर देता है. इसी का फायदा उठाकर कई फ्रॉड तांत्रिक-बाबा मासूम लोगों से अच्छी खासी मोटी रकम ऐंठ लेते हैं. हाल ही में ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पुलिस प्रशासन को भी चौंका दिया. आपको जानकर हैरानी होगी कि हैदराबाद पुलिस ने एक तांत्रिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को खजाने का लालच देकर पैस लूट लेता था. आरोप है कि इस गिरोह ने 11 लोगों से करीब 1 करोड़ रुपये ठग लिए.
गुप्त खजाने का देता था लालच
घर के नीचे दबे गुप्त खजाने का लालच देकर इस गिरोह ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया और करोड़ों रुपये ऐंठ लिए. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से नकली सोने के सिक्के, कोयला और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को तांत्रिक और बाबा के रूप में पेश करते थे. लोगों को बताया जाता था कि उनके घर या जमीन के नीचे छिपा हुआ खजाना दबा हुआ है. ये गिरोह लोगों को सोना-चांदी और कीमती सामान मिलने का लालच देता था.
---विज्ञापन---
₹1 CRORE “HIDDEN TREASURE” SCAM IN HYDERABAD !!!
4 men in Hyderabad allegedly ran a bizarre “hidden treasure” scam claiming they could locate buried treasure under people’s homes.
Police say they dug up the ground, planted a sack containing coal and fake gold coated coins,… pic.twitter.com/HRdmqOJ6OC
सोशल मीडिया पर सामने आए कई पोस्ट में एक तांत्रिक को जमीन पर बैठकर पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र जैसा दिखावा करते देखा जा सकता है. जमीन पर हल्दी और रोली से एक घेरा बनाया गया था. उसके आसपास दीपक जल रहे थे और पूजा सामग्री के अलावा कुछ पुतले भी रखे दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस पूरे ढकोसले को जान-बूझकर किया जाता था, जिससे पीड़ितों को ये विश्वास दिया जा सके कि तांत्रिक बाबा को कई शक्तियों का ज्ञान है.
---विज्ञापन---
गिरोह खुद जमीन में दबाता था नकली सिक्के
जांच में पुलिस को इस ठगी के तरीके के बारे में भी अहम जानकारी मिली है. गिरोह के सदस्य पहले ही जमीन के नीचे नकली सोने के सिक्के और कोयला दबा देते थे. इसके बाद पीड़ितों को बताया जाता था कि जमीन के नीचे खजाना मौजूद है. गिरोह के लोग ये भी दावा करते थे कि जमीन के नीचे मिला कोयला कुछ टाइम बाद सोने में बदल जाएगा. पूजा-पाठ के झांसे में लेकर ये गिरोह पीड़ितों से मोटी रकम वसूलता था.