---विज्ञापन---

12 Feb Gold Silver Rate Today: सस्‍ता हो गया आज सोना, जानें क‍ितना है सोने चांदी का भाव

Gold Silver Rate 12 Feb : सोने के चांदी के भाव में तेजी थमती द‍िख रही है. आज सोने चांदी की कीमतों में ग‍िरावट का रुख है. जानें आज सोना और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में क‍ितनी कटौती हो गई है.

---विज्ञापन---

12 Feb Gold Silver Rate Today: कल 11 फरवरी की जोरदार तेजी के बाद, आज 12 फरवरी 2026 की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. सोने चांदी के आंकड़े बाजार में चल रहे करेक्शन (Correction) को दर्शाते हैं. MCX पर अप्रैल वायदा वाला सोना आज सुबह 1,012 रुपये टूटकर 157,743 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया है. वहीं चांदी में 2,508 रुपये की ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. चांदी की कीमत सुबह 9:33 बजे 260,510 रुपये के स्‍तर पर है. आइये जानते हैं क‍ि आज सोने चांदी के भाव में गिरावट क्‍यों देखी जा रही है.

8th Pay Commission: इस राज्‍य ने 8वें वेतन आयोग कमेटी की घोषणा की, जानें कब आएगी बढ़ी हुई सैलरी

---विज्ञापन---

आज की गिरावट के मुख्य कारण:

मजबूत अमेरिकी लेबर डेटा: अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर आए हैं. इससे यह संकेत मिला है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत है, जिससे US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं.

डॉलर इंडेक्स में मजबूती: मजबूत डेटा के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर महंगा हो गया है. जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग कम हो जाती है क्योंकि अन्य मुद्राओं (जैसे रुपया) के लिए इसे खरीदना महंगा हो जाता है.

---विज्ञापन---

Ayushman Bharat Yojana में कौन-कौन सी बीमारि‍यां कवर नहीं होतीं, देखें पूरी List

मुनाफावसूली (Profit Booking): कल सोने और चांदी में जो बड़ी तेजी आई थी, उसके बाद निवेशकों ने ऊंचे भाव पर अपनी पोजीशन बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया, जिससे कीमतों पर दबाव बना.

---विज्ञापन---

बाजार का मिजाज क्‍या है:
भले ही आज कीमतों में गिरावट है, लेकिन ध्यान रहे कि जनवरी के अंत में आई भारी गिरावट के बाद यह बाजार अभी भी रिकवरी मोड में है. कल सोना 1.60 लाख और चांदी 2.75 लाख के करीब पहुंच गए थे. विशेषज्ञों का मानना है कि सोने के लिए 154,000 रुपये और चांदी के लिए 250,000 रुपये एक मजबूत सपोर्ट लेवल है.

First published on: Feb 12, 2026 09:38 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola