---विज्ञापन---

Bank Holiday Alert: हनुमान जयंती पर खुलेंगे बैंक या रहेगी छुट्टी? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की ये लिस्ट

Bank Holiday: आज आप बैंक जाएंगे? रुकिए। आज 2 अप्रैल को कुछ शहरों में बैंकों में छुट्टी है, बाकी जगह बैंक खुले हैं। लेकिन कल 3 अप्रैल (गुड फ्राइडे) को देशभर में बैंकों का अवकाश है। लंबी छुट्टियों से पहले आज ही अपने जरूरी काम निपटा लें।

---विज्ञापन---

Bank Holiday: आज 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर कई बैंक ग्राहकों के मन में यह सवाल है कि क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? नए वित्त वर्ष की शुरुआत और त्योहारों के इस सीजन में बैंक की छुट्टियों को लेकर थोड़ी उलझन बनी हुई है।

क्या आज हनुमान जयंती पर बैंक बंद हैं?

हनुमान जयंती पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है, लेकिन 2 अप्रैल 2026 को इसके उपलक्ष्य में देशभर में बैंकों की छुट्टी नहीं है।

---विज्ञापन---

चुनिंदा शहरों में छुट्टी: आज केवल कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में मौंडी थर्सडे (Maundy Thursday) के कारण बैंक बंद हैं। बाकी देश के अन्य हिस्सों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ आदि) में बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

कल है महा-अवकाश: कल यानी 3 अप्रैल 2026 को गुड फ्राइडे के अवसर पर देश के लगभग सभी बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

---विज्ञापन---

1 अप्रैल : वार्षिक क्लोजिंग,देशभर में (पब्लिक डीलिंग बंद)
2 अप्रैल: मौंडी थर्सडे,केवल कोच्चि और तिरुवनंतपुरम
3 अप्रैल: गुड फ्राइडे,देशभर के अधिकांश शहरों में बंद
5 अप्रैल: रविवार,साप्ताहिक अवकाश

आने वाले दिनों में और भी हैं छुट्टियां
अप्रैल का महीना त्योहारों से भरा है, इसलिए बैंक जाने से पहले इन तारीखों को नोट कर लें:

---विज्ञापन---

14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती, बैसाखी और तमिल नव वर्ष के कारण कई राज्यों में छुट्टी।

15-16 अप्रैल: बिहू, विशु और क्षेत्रीय नव वर्ष समारोह (पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत)।

---विज्ञापन---

20 अप्रैल: बसव जयंती और अक्षय तृतीया (चुनिंदा राज्यों में)।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह:
बैंक शाखाएं बंद होने पर भी Net Banking, Mobile App और UPI सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। कैश की जरूरत के लिए आप एटीएम का उपयोग कर सकते हैं, हालांकि लंबी छुट्टियों के दौरान कुछ जगहों पर कैश की किल्लत हो सकती है। कुछ स्थानीय त्योहारों (जैसे त्रिपुरा में गरिया पूजा) के कारण भी छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 02, 2026 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola