---विज्ञापन---

Today Bank Holiday: SBI, PNB, HDFC समेत कई बैंकों की शाखाएं आज बंद! जानें किन शहरों में नहीं होगा कामकाज

Today Bank Holiday 19 August: आज अगरतला (त्रिपुरा) में बैंकों की छुट्टी. SBI, PNB, HDFC समेत सभी शाखाएं बंद. जानें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ का क्या है हाल.

---विज्ञापन---

अगर आप आज यानी 19 अगस्त को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे कैश निकालना, चेक क्लियर करवाना या डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाना, निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. कहीं ऐसा न हो कि आप धूप में बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका मिले. इसलिए घर से निकलने से पहले यह जान लेना बेहद जरूरी है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज कहां-कहां बैंकों में छुट्टी है.

आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?

रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज त्रिपुरा (अगरतला) में बैंक अवकाश घोषित किया गया है. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला समेत पूरे राज्य में आज सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों जैसे SBI, PNB, HDFC, ICICI, Bank of Baroda की शाखाएं बंद रहेंगी. दरअसल, आज त्रिपुरा के पूर्व महाराज बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जी की जयंती है. उन्हें आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता माना जाता है, इसलिए उनके सम्मान में राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहता है.

---विज्ञापन---

Diwali-Chhath Flight Ticket Prices: दिवाली-छठ पर नहीं बढ़ेंगे फ्लाइट टिकटों के दाम! सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ला रही नया नियम

दिल्ली, मुंबई, नोएडा और लखनऊ का क्या है हाल?
अगर आप त्रिपुरा से बाहर रहते हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है. आज दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद समेत देश के बाकी सभी बड़े शहरों और राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले हैं. वहां बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

---विज्ञापन---

अगरतला के लोग कैसे निपटाएं अपना काम?
त्रिपुरा में बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप नीचे दी गई डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:

UPI व मोबाइल बैंकिंग: फोनपे, गूगल पे, पेटीएम या बैंक ऐप से तुरंत पैसे ट्रांसफर करें.

---विज्ञापन---

इंटरनेट बैंकिंग: बिल पेमेंट या फंड ट्रांसफर के लिए नेट बैंकिंग चालू रहेगी.

ATM सेवाएं: कैश निकालने या डिपॉजिट करने के लिए पास के एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगर आप त्रिपुरा में हैं तो आज बैंक शाखा न जाएं और डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करें. वहीं अगर आप देश के किसी अन्य हिस्से में हैं, तो बेफिक्र होकर अपने नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर काम निपटा सकते हैं.

First published on: Aug 19, 2026 08:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola