Adani Group ने अंबुजा और ACC सीमेंट के शेयर गिरवी रखे जाने की खबरों को बताया भ्रामक

Adani Group: अडानी ग्रुप ने अपनी स्वामित्व वाली अंबुजा और एसीसी सीमेंट्स के शेयर को गिरवी रखे जाने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ग्रुप ने स्पष्ट किया कि उसके शेयर प्रमोटर्स द्वारा गिरवी नहीं रखे गए हैं। ग्रुप की ओर से कहा गया कि ये खबरें बिलकुल भ्रामक हैं।बता दें कि गुरुवार सुबह […]

---विज्ञापन---

Adani Group: अडानी ग्रुप ने अपनी स्वामित्व वाली अंबुजा और एसीसी सीमेंट्स के शेयर को गिरवी रखे जाने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ग्रुप ने स्पष्ट किया कि उसके शेयर प्रमोटर्स द्वारा गिरवी नहीं रखे गए हैं। ग्रुप की ओर से कहा गया कि ये खबरें बिलकुल भ्रामक हैं।

बता दें कि गुरुवार सुबह के सेशन में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 5.96 प्रतिशत बढ़कर 354 रुपये पर, जबकि एसीसी का शेयर 0.40 प्रतिशत बढ़कर 1,853.70 रुपये पर पहुंच गया।

और पढ़िए – 20 हजार करोड़ रुपये के FPO बंद करने पर गौतम अडाणी बोले- इस वजह से लिया ये फैसला

अडाणी ग्रुप की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि हमें अंबुजा और हमारी सहायक कंपनी एसीसी लिमिटेड के संबंध में विभिन्न बाजार स्रोतों से रिपोर्ट मिली है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रमोटर्स द्वारा अंबुजा और एसीसी दोनों के शेयर गिरवी रखे गए हैं।

बयान में कंपनी ने कहा कि प्रमोटर्स ने केवल नॉन-डिस्पोजल अंडरटेकिंग दिया है। अंबुजा और एसीसी के शेयरों का कोई टॉप-अप प्रदान करने या पिछले वर्ष जुटाए गए अधिग्रहण वित्तपोषण के तहत नकद टॉप-अप देने की कोई जरूरत नहीं है।

और पढ़िए – इन 8 रूट्स पर 140 किमी की स्पीड से दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानिए खासियत…

पिछले साल अडाणी ने खरीदा था सीमेंट फर्म

अडानी ने पिछले साल स्विट्जरलैंड की होल्सिम से सीमेंट फर्म एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स को 10.5 अरब डॉलर में खरीदा था। बता दें कि स्टॉक या शेयर गिरवी रखने का अर्थ है, शेयरों को संपार्श्विक (collateral) के रूप में उपयोग करना और उनके खिलाफ ऋण लेना।

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Feb 02, 2023 11:14 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें