वाहनों की बिक्री में बंपर बढ़ोत्तरी, नवंबर में 26 प्रतिशत का हुआ इजाफा

Auto News: नवंबर माह में वाहनों की बिक्री में बंपर बढ़ोत्तरी हुई है। 2021 में इसी अवधि की तुलना में इस बार भारत में वाहन खुदरा बिक्री में 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के ताजा आंकड़ों में यह तथ्य सामने आए हैं। November में धड़ाधड़ बिकी गाड़ियां, कारों […]

---विज्ञापन---

Auto News: नवंबर माह में वाहनों की बिक्री में बंपर बढ़ोत्तरी हुई है। 2021 में इसी अवधि की तुलना में इस बार भारत में वाहन खुदरा बिक्री में 26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA) के ताजा आंकड़ों में यह तथ्य सामने आए हैं।

FADA की रिपोर्ट के मुताबिक 14 नवंबर से 14 दिसंबर तक शादियों के सीजन के चलते वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। नवंबर में कुल 23 लाख 80 हजार 465 वाहन बिके। यानि हर सेकंड एक वाहन बिका है। कुल वाहनों में दोपहिया वाहनों की संख्या 18,47,708 है। वहीं, नवंबर 2021 में कुल 18,93,647 गाड़ियां बिकी थीं। इनमें दोपहिया की संख्या 14,94,797 थी।

और पढ़िए – Oben Rorr Electric Bike: 3 सेकंड में हवा से बातें करती है यह बाइक, केवल 999 रुपये में हो रही बुकिंग  

इतिहास में सबसे ज्यादा-फाडा अध्यक्ष 

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, “भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के इतिहास में सबसे ज्यादा खुदरा बिक्री दर्ज की है। इसमें, नवंबर 2022 एक अपवाद है। उस समय BS-4 से BS-6 ट्रांजिशन के कारण खुदरा बिक्री ज्यादा थी।”आंकड़ों पर गौर करें तो सभी श्रेणियों दोपहिया, तिपहिया, यात्री वाहन, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमशः 24 प्रतिशत, 80 प्रतिशत, 21 प्रतिशत, 57 प्रतिशत और 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

और पढ़िए – BMW CE 04 Electric Scooter जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और रेंज

2019 में यह रहा था 

बता दें कि साल 2019 में कोविड से पहले के महीनों की तुलना में भी, लगातार दूसरे महीने कुल खुदरा बिक्री 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुई। कोविड से पहले की समय की तुलना में दोपहिया वाहनों को छोड़कर, जिसमें 0.9 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई, अन्य सभी श्रेणियों जैसे तिपहिया, यात्री वाहन, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमशः 4 प्रतिशत, 5 प्रतिशत, 61 प्रतिशत और 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 11, 2022 06:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें