Zodiac Personality Traits: इन 3 राशि वालों की मौजूदगी में लोगों को महसूस होती है शांति, जानें ज्योतिष कारण
Zodiac Personality Traits: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों के लोगों के पास अजीब-सा सुकून महसूस होता है. इनकी पॉजिटिव और हीलिंग एनर्जी माहौल शांत बना देती है. जानिए, कौन-सी हैं ये खास राशियां.
Zodiac Personality Traits: क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि कुछ लोगों आप बहुत अच्छे लगते हैं, उन्हें आपके आकर सुकून मिलता है या इसके उलट आपको किसी पास जाकर राहत मिलती हो. जी हां, ऐसा कुछ ही राशियों के लोगों के साथ ही होता है, जिनकी मौजूदगी में लोगों को शांति महसूस होती है. ऐसी राशियों के लोगों को ‘द हीलिंग टच जोडियक’ (The Healing Touch Zodiac) कहते हैं. मान्यता है कि ऐसा इन राशियों के स्वामी ग्रहों के कारण होता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी है, जिनके लोग अपने शांत स्वभाव, पॉजिटिव और हीलिंग एनर्जी से माहौल को सुकून से भर देते हैं?
मीन राशि (Pisces)
ज्योतिष शास्त्र में मीन राशि के लोगों को आध्यात्मिकता और रहस्यमयी शांति के लिए चिन्हित किया गया है. यह राशिचक्र की अंतिम राशि है, जो जलतत्व से जुड़ी है और इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं.
मान्यता है जलतत्व इन्हें एक गहरा धैर्य देता है. वहीं, गुरु ग्रह बृहस्पति इन्हें ज्ञान और समझदारी देते हैं. ये बिना हिचक, शर्त या अवरोध के किसी की भी बात सुनने के लिए जाने जाते हैं. इससे इनके सामने वाला अपने कष्ट और चिंताएं भूल जाता है.
---विज्ञापन---
वृषभ राशि (Taurus)
यह ज्योतिष शास्त्र की बहुत प्रसिद्ध कहावत है कि वृषभ राशि के लोग बेहद स्थिर होते हैं, इतने शांत कि ये अशांत माहौल को ‘कूल एंड काम’ (Cool & Calm) बना देते हैं. यह राशि चक्र की दूसरे राशि है, जो पृथ्वी तत्व से जुड़ी है और इसके स्वामी शुक्र हैं.
मान्यता है कि ये लोग जमीन से बेहद गहराई से जुड़े और धीरज वाले होते हैं. शुक्र ग्रह के कारण ये सौम्य और आनंददायक होते हैं. कहते हैं, जब कोइ संकट या तनाव ग्रस्त होता है, तो इनका शांत और प्रैक्टिकल रवैया एक अनोखी सेफ्टी की फीलिंग देता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के साथ रहने से सबसे अधिक शांति और सुकून महसूस होती है. इसका कारण है, चंद्रमा जो इस राशि के स्वामी हैं, जो मन और शीतलता के कारक हैं.
---विज्ञापन---
कहते हैं, कर्क राशि के लोग मां की तरह, उसकी ममता और उसके आंचल की तरह बिना शर्त सांत्वना और प्रेम देते हैं. इनकी इसी कूल और सोफिस्टिकेटेड एनर्जी (Cool and Sophisticated ) के कारण लोग इनके पास सुरक्षित महसूस करते हैं.