---विज्ञापन---

Numerology: सही समय पर सफलता और लक्ष्य पाने में सफल होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोग अपनी मेहनत से सही समय पर सफलता और लक्ष्य पाने में सफल होते हैं और साथ ही ये लोग बहुत भरोसेमंद होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो संख्याओं और उनके मनुष्य के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का बेहद बारीकी से अध्ययन करता है। दरअसल यह एक बहुत ही रोचक विषय है, और इसमें कई ऐसे रहस्य छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानकर लोग अक्सर हैरान रह जाते हैं। कहते हैं कि इस विद्या में अंक यानी संख्याएं रूबरू होकर बात करती हैं। यदि आपको यकीन नहीं है, तो आपको एक बार किसी अंक ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजिस्ट से जरूर मिलना चाहिए, वे आपको बताएंगे कि संख्याओं और व्यक्तियों के बीच क्या संबंध है!

दरअसल अंक ज्योतिष में नंबर यानी संख्या ही संवाद और बातचीत का माध्यम है, जो ऐसे-ऐसे रहस्य उजागर करती है, जिसपर सहसा यकीन करना मुश्किल होता है। यहां सही समय पर सफलता और लक्ष्य पाने में सफल होने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक की 4 तारीखों से संबंधित माने गए हैं। आइए जानते हैं, किस खास मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

ये लोग होते हैं बेहद भरोसेमंद

यहां सही समय पर लक्ष्य पाने में सफल होने और बहुत भरोसेमंद होने वाले जिन लोगों की बात की बात की जा रही है, वे मूलांक 4 की 4 खास तारीखों से संबंधित होते हैं। न्यूमेरोलॉजी में मूलांक 4 से जुड़े व्यक्तियों को बहुत भाग्यशाली बताया गया है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग बेहद भरोसेमंद होते हैं।

---विज्ञापन---

मूलांक 4 के स्वामी ग्रह

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं। ज्योतिष शास्त्र में जहां राहु एक छाया ग्रह हैं, वहीं न्यूमेरोलॉजी में राहु एक खास संख्या से बंधे ग्रह हैं और एक व्यवहारिक ग्रह हैं। यही कारण है कि इस शास्त्र में राहु को कलयुग का प्रधान ग्रह माना गया है।

मूलांक 4 की तारीखें

किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 4 होता है, क्योंकि अंक ज्योतिष के अनुसार, इन तारीखों को जोड़ने पर अंतिम अंक 4 आता है, इसलिए इन्हें मूलांक 4 कहा जाता है। यह देखा गया है कि मूलांक 4 वाले लोग आमतौर पर मेहनती, व्यवस्थित और धैर्यवान होते हैं। वे जीवन में स्थिरता और सुरक्षा चाहते हैं।

---विज्ञापन---

पाते हैं सही समय पर सफलता

यह देखा गया है कि इस मूलांक की इन 4 खास तारीखों में जन्मे लोग तभी सफल होते हैं, इन्हें जीवन में सफलता की सबसे अधिक आवश्यकता होती है। लेकिन यह अचानक भी नहीं मिलती है और बिना योग्यता के भी हासिल नहीं होती है। भले दिखता नहीं है, लेकिन इनकी सफलता के पीछे इनकी मेहनत और लगन होती है।

---विज्ञापन---

बुरे हालात में नहीं छोड़ते हैं साथ

मूलांक 4 वाले लोग धैर्यवान होते हैं। वे जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते हैं और परिणामों के लिए इंतजार करने में सक्षम होते हैं। यह पाया गया है कि ये लोग बहुत ही विश्वसनीय होते हैं। आप इन पर भरोसा कर सकते हैं कि वे अपने वादे निभाएंगे। यह भी देखा गया है कि ये लोग बुरे हालात में भी साथ नहीं छोड़ते हैं।

तथ्यों पर करते हैं अधिक विश्वास

मूलांक 4 की 4, 13, 22 और 31 तारीखों में जन्मे लोगों के बारे में पाया गया है कि ये लोग बहुत ही प्रैक्टिकल यानी व्यवहारिक होते हैं। यह इनके स्वामी ग्रह राहु के कारण होता है। वे अक्सर भावनाओं से ज्यादा तथ्यों पर विश्वास करते हैं।

---विज्ञापन---

होते हैं व्यवस्थित, संगठित और धैर्यवान

मूलांक 4 के लोगों के पास चीजों को व्यवस्थित रखने की एक प्राकृतिक क्षमता होती है। वे अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं और हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखते हैं। साथ ही ये लोग धैर्यवान होते हैं। वे जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते हैं और परिणामों के लिए इंतजार करने में सक्षम होते हैं।

होती हैं ये कमजोरियां

यह भी देखा गया है कि मूलांक 4 के लोग कभी-कभी बहुत जिद्दी हो जाते हैं, दूसरों की बात नहीं मानते हैं। कभी-कभी इतने कठोर हो जाते हैं और दूसरों की ही बल्कि अपनी भावनाओं को भी समझने में असमर्थ होते हैं। इस कारण से ये लोग अक्सर एकाकीपन महसूस करते हैं।

---विज्ञापन---

कुल मिलाकर कहा जाए तो मूलांक 4 के जातक बहुत ही अच्छे इंसान होते हैं। वे मेहनती, व्यवस्थित और विश्वसनीय होते हैं। यदि आप भी इस मूलांक की यहां बताई गई 4 तारीखों में इस धरती पर आए हैं, तो आप अपने इन गुणों का लाभ उठाकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 12, 2024 09:09 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola