Kaalchakra: मई 2026 में आपको किस ग्रह से होगा लाभ और किन-किन ग्रहों से बढ़ेगी टेंशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का राशिफल
Kaalchakra Today: कल से मई 2026 का आरंभ होगा. इस महीने आपको किन ग्रहों का साथ मिलेगा और किनके कारण जीवन में तनाव बढ़ेगा, इस बारे में आपको मासिक राशिफल के जरिए आज ही पता चल सकता है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानें मई 2026 के ग्रह गोचर और 12 राशियों के राशिफल के बारे में.
Kaalchakra Today 30 April 2026: ग्रहों की स्थिति का आकलन करके मासिक राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे व्यक्ति को भविष्य में उनके साथ घटने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी मिलती है. यहां तक कि उन ग्रहों के बारे में भी पता चल सकता है, जिससे उन्हें लाभ व नुकसान होगा.
आज 30 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मई 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल और ग्रह गोचर की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं.
---विज्ञापन---
मई 2026 के ग्रह गोचर की लिस्ट
1 मई को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होंगे.
11 मई को मंगल अपनी ही राशि मेष में गोचर करेंगे, जहां सूर्य और बुध पहले से विराजमान होंगे.
20 जून तक मंगल मेष राशि में रहेंगे.
14 मई को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे.
15 मई को सूर्य और शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे.
15 मई तक सूर्य आपके लग्न भाव में रहेंगे, जिसके कारण आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन अहंकार बढ़ेगा. साथ ही सिर दर्द और थकान रहेगी.
11 मई तक मंगल आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण खर्च बढ़ेगा और तनाव महसूस होगा. 11 मई के बाद नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी, लेकिन गुस्सा ज्यादा आएगा. इस दौरान आप जल्दबाजी में काम करेंगे. उम्मीद है कि आप किसी विवाद में भी फंस सकते हैं.
मई में बुध आपके लिए शुभ रहेंगे, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में संतुलित सफलता मिलने की संभावना है.
शुभ बृहस्पति के कारण आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. बता दें कि इस दौरान बड़े लाभ या बड़ी हानि होने की संभावना नहीं है.
14 मई तक शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जिसके कारण धन लाभ, बचत और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. 14 मई के बाद रिश्तों में दूरियां आएंगी और आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.
पूरे महीने शनि आपका खर्च बढ़ाएंगे. साथ ही तनाव और अकेलापन बढ़ेगा. इस दौरान मेहनत ज्यादा करनी होगी, जिसका परिणाम कम मिलेगा.
यदि आप अन्य राशियों के मई 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देख सकते हैं.
हिंदी न्यूज़/ज्योतिष/Kaalchakra: मई 2026 में आपको किस ग्रह से होगा लाभ और किन किन ग्रहों से बढ़ेगी टेंशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का राशिफल