Kaalchakra Today 7 August 2026: आज 7 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. नवमी तिथि का समापन शाम को 4 बजकर 36 मिनट पर हो जाएगा. इसके साथ ही मासिक कार्तिगाई का व्रत है. आडल और विडाल योग प्रभावी रहेगा. 8 अगस्त की सुबह तड़के 3 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा. वृद्धि योग दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग रहेगा. गर, वणिज और विष्टि करण रहने वाले हैं. आज के कालचक्र में सभी राशियों के प्रेम जीवन के बारे में जान सकते हैं.

मेष राशि का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन

मेष राशि के लोगों के लिए अगस्त महीने में परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा. घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा. घर में मेहमान आ सकते हैं. माता और पिता की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. भाई-बहन से विवाद हो सकता है, इसलिए उनसे बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें. अगस्त महीने में मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन औसत रहने वाला है. इन लोगों को विवाद से बचना होगा. अहंकार और गुस्से से बचें. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है. उन लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है. जल्दबाजी में रिश्ता जोड़ने से बचना होगा. परिवार की सलाह पर ही विवाह का निर्णय लें.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि का पारिवारिक और वैवाहिक जीवन

वृषभ राशि वालों को घर-परिवार में शांति के लिए वाणी पर संयम रखना होगा. महीने के दूसरे भाग में पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. मां की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. परिवार के सदस्यों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिल सकती है. आपका जीवनसाथी आर्थिक तौर पर आपकी मदद कर सकता है. घर-परिवार में सुख-शांति के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. रिश्ता पक्का करने से पहले सोच-विचार लें. जल्दबाजी में रिश्ता जोड़ने से बचें.

ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 7 अगस्त को सूर्य-शनि का नवपंचम राजयोग बदलेगा भाग्य, इन 5 राशियों को होगा अपार धनलाभ

---विज्ञापन---

https://www.youtube.com/live/aYBSFbkBHEI?si=7ePrBX-ABMMqvL1M

अन्य सभी 12 राशियों के बारे में जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Shiv Chalisa Path: सावन में रोजाना करे शिव चालीसा का पाठ, महादेव के आशीर्वााद से पूरी होगी हर मनोकामना

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---