---विज्ञापन---

Ank Jyotish Prediction: आज 13 अगस्त से 3 मूलांक वालों के सितारे होंगे बुलंद, फैमिली के झगड़े दूर होंगे, चल पड़ेंगे रुकेंगे काम

Ank Jyotish Prediction: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 14 अगस्त, 2026 को मूलांक और भाग्यांक दोनों ही 5 रहेंगे, इससे आज के दिन पर बुध का डबल असर रहेगा. इससे 3 मूलांक वालों के लिए करियर, इनकम और लव रिलेशन में नए मौके बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Ank Jyotish Prediction: 14 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास रहने वाला है. 14 अगस्त का मूलांक 1+4 = 5 बनता है. आज के दिन पर इस मूलांक के स्वामी बुध का असर रहेगा. वहीं पूरी तारीख यानी 14-08-2026 का योग 1+4+0+8+2+0+2+6 = 23, फिर 2+3 = 5 होता है. यानी आज मूलांक और भाग्यांक दोनों 5 रहेंगे. इस तरह शुक्रवार के दिन बुध का डबल असर देखने को मिल सकता है. अंक ज्योतिष में बुध को तेज दिमाग, कम्युनिकेशन, बिजनेस और स्मार्ट फैसलों से जोड़ा जाता है.

14 अगस्त, 2026 के इस अंक योग से दिमाग तेजी से काम करेगा. नई बातें जल्दी समझ आएंगी. अपनी बात रखने का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. लोगों से कनेक्शन भी बेहतर हो सकता है. मार्केटिंग, सेल्स, राइटिंग, मीडिया और कंटेंट क्रिएशन वालों के लिए दिन काम का रह सकता है. करियर में कोई नया प्रोजेक्ट या डील मिल सकती है. लंबे समय से चल रही बातचीत अब फाइनल हो सकती है. इनकम बढ़ाने का कोई स्मार्ट आइडिया भी मिल सकता है. लव रिलेशन में खुलकर बात करने से गलतफहमी दूर हो सकती है. आइए जानते हैं, 14 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर और तरक्की के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

14 अगस्त के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 वालों के लिए 14 अगस्त का दिन काफी एक्टिव रहेगा. दिमाग तेजी से काम करेगा. जॉब में अटका काम अचानक आगे बढ़ सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी कम्युनिकेशन स्किल काम आएगी. किसी क्लाइंट या सीनियर को अपनी बात समझाने में सफलता मिलेगी. बिजनेस में नई डील की बातचीत आगे बढ़ सकती है. इनकम बढ़ाने का कोई स्मार्ट तरीका सूझ सकता है. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ खुलकर बात करेंगे. पुरानी गलतफहमी दूर होने से बॉन्डिंग बेहतर होगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. हालांकि, एक साथ कई काम लेने से बचें. किसी जरूरतमंद बच्चे को पढ़ाई की सामग्री देना मन को अच्छा लगेगा.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में टूटी चीजें रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु नियम और मान्यताएं

---विज्ञापन---

14 अगस्त के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 वालों के लिए 14 अगस्त नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. जॉब में आपकी लीडरशिप साफ नजर आएगी. कोई जिम्मेदारी आपको टीम लीड करने का मौका दे सकती है. करियर बदलने का सोच रहे हैं तो किसी पुराने कॉन्टैक्ट से मदद मिल सकती है. बिजनेस में रुकी बातचीत दोबारा शुरू होगी. पैसों को लेकर कोई पुराना अटका मामला सुलझ सकता है. फालतू खर्च पर कंट्रोल रखना जरूरी होगा. लव रिलेशन में अपनी बात मनवाने के बजाय पार्टनर की सुनें. फैमिली में आपकी पहल से कोई पुराना तनाव कम हो सकता है. स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगिता या इंटरव्यू की तैयारी में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. आज किसी बुजुर्ग की जरूरत का सामान पहुंचाने से मन को संतोष मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Surya Arghya Benefits: सुबह-सुबह सूर्य को जल का अर्घ्य देना क्यों है इतना शुभ? जानें धार्मिक महत्व और जल चढ़ाने का सही तरीका

---विज्ञापन---

14 अगस्त के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 वालों के लिए 14 अगस्त आइडिया और पहचान बढ़ाने वाला दिन रह सकता है. करियर में आपकी क्रिएटिव सोच नोटिस की जाएगी. कंटेंट, टीचिंग, मैनेजमेंट या सलाह देने वाले काम में फायदा मिल सकता है. जॉब में किसी प्रोजेक्ट की कमान मिल सकती है. बिजनेस में आपकी बात से नया क्लाइंट जुड़ सकता है. इनकम के साथ भविष्य की सेविंग पर भी फोकस करें. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ कोई जरूरी प्लान तय हो सकता है. सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी. स्टूडेंट्स को किसी कठिन विषय को समझने में नया तरीका मिल सकता है. घर में आपकी पॉजिटिव सोच माहौल हल्का करेगी. किसी जरूरतमंद को भोजन कराना मन को खुशी और सुकून देगा.

यह भी पढ़ें: Milk Spilling Meaning: दूध का बार-बार गिरना महज लापरवाही है या संकट का संकेत? जानें ज्योतिष का रहस्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 14, 2026 08:28 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola