Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 July 2026: आज सौभाग्य और शोभन योग पर रहेगा ‘पंचक’ का साया, दैनिक पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Aaj Ka Panchang 31 July 2026: 31 जुलाई, शुक्रवार का पंचांग जानें और पाएं शुभ मुहूर्त, राहुकाल, पंचक, ग्रह गोचर और दिनभर के शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी.
Aaj Ka Panchang 31 July 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 जुलाई, 2026 दिन शुक्रवार सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी और यह चातुर्मास का छठा दिन है. इस तिथि का समापन रात को 10 बजकर 31 मिनट पर होगा. आज सावन के दूसरे दिन दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. दिशाशूल पश्चिम रहने वाला है, जबकि चंद्रवास भी पश्चिम दिशा में ही रहेगा. इस दिन शिववास सभा में रहेगा, जो रुद्राभिषेक के लिए शुभ है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 जुलाई 2026 के योग, नक्षत्र, करण और शुभ-अशुभ समय के बार में दैनिक पंचांग से जानें.
योग, नक्षत्र और करण
सावन के दूसरे दिन की शुरुआत सौभाग्य योग में हो रही है. सौभाग्य योग 31 जुलाई की रात को 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शोभन योग की शुरुआत होगी. इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र शाम को 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगा, जिसके स्वामी मंगल हैं. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ होगा. जहां तक करण की बात है, तो दिन की शुरुआत तैतिल करण से होगी, जो सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. इसके बाद गर करण रात को 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. गर करण के बाद वणिज करण आरंभ होगा.
शुक्रवार 31 जुलाई, 2026 को सावन माह के दूसरे दिन नवग्रहों की स्थिति काफी विशेष रहेगी. इस दिन वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ ग्रह बुध और गुरु एक-दूसरे से मात्र 18 डिग्री की दूरी पर स्थित रहकर अष्टादश योग का निर्माण करेंगे. इसके साथ ही इस दिन तीन-तीन युतियां बन रही हैं. कर्क राशि में गुरु-सूर्य की युति, सिंह राशि में शुक्र-केतु की युति और कुंभ राशि में राहु-चंद्र की युति बनने से यह दिन काफी विशेष बन गया है. इसके साथ ही मंगल ग्रह वृषभ राशि, बुध ग्रह मिथुन राशि और शनि ग्रह वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. 31 जुलाई को ग्रहों की स्थिति इसी प्रकार रहने वाली है.
हिंदी न्यूज़/ज्योतिष/Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 31 July 2026: आज सौभाग्य और शोभन योग पर रहेगा 'पंचक' का साया, दैनिक पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल